आगरालीक्स…आगरा में सीबीएसई 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की मार्कशीट देखें…आप भी सोच में पड़ जाएंगे, जमाना कैसे बदला है, पहले फर्स्ट डिवीजन बड़ी बात थी अब 90 प्रतिशत सामान्य
10वीं में नैतिक अग्रवाल ने किया टॉपसीबीएसई 10 वीं में श्रीराम सेंटेनियल स्कूल के छात्र नैतिक अग्रवाल ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है. नैतिक के मैथमेटिक स्टैंडर्ड और साइंस में 100 में से 100 अंक आए हैं. जबकि जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल के ललित त्यागी के 98.4 प्रतिशत अंक आए हैं. वहीं, डीपीएस स्कूल की सृष्टि लवानियां ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं.

12वीं में सृष्टि ने किया टॉप
आगरा के डीपीएस स्कूल की छात्रा सृष्टि ने 12वीं कॉमर्स में आगरा टॉप किया है. सृष्टि को 99.4 प्रतिशत अंक मिले हैं. राधाविहार कमला की रहने वाले चांदी कारोबारी अशोक कुमार गुप्ता और रेनू गुप्ता की बेटी सृष्टि ने पांच से छह घंटे तैयारी की, लेकिन तैयारी लक्ष्य बनाकर की. पढ़ाई के दौरान यह भी ध्यान रखा कि परीक्षा का तनाव न रहे. इसके लिए अपने परिजनों और दोस्तों से खूब बातें कीं. बस यही लगता था कि अच्छे नंबर आएंगे तो माता पिता खुश होंगे. इसी को लक्ष्य बनाकर तैयारी की. कई घंटे पढ़ने से अच्छा है कि आप थोड़ी देर पढ़ें लेकिन गुणवत्तापरक और ध्यान केंद्रित करके पढ़ाई करें. सृष्टि ने बताया कि वह सीए बनना चाहती हैं.

आगरा कैंट स्थित सेंट क्लेयर्स के 10वीं के छात्र अथर्व वर्मा ने 10वीं बोर्ड में 98.2 प्रतिशत अंक हासिल करने की उपलब्धि हासिल की है. अथर्व की इस सफलता पर पिता विशेष वर्मा ने हर्ष जताया है.
