Monday , 23 November 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Workshop on research ethics in SNMC, Agra#Agra
बिगलीक्स

Agra News: Workshop on research ethics in SNMC, Agra#Agra

325

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में रिसर्च एथिक्स पर चर्चा की गई। ( Agra News: Workshop on research ethics in SNMC, Agra#Agra)
एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा के इंस्टिट्यूशनल एथिक्स कमेटी द्वारा “एथिक्स फर्स्ट: वैज्ञानिक अनुसंधानों में मानव मूल्यों की सर्वोच्चता” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य चिकित्सा अनुसंधान में नैतिक मूल्यों और मानव अधिकारों की रक्षा को प्राथमिकता देना था।
कार्यशाला का उद्घाटन एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा के प्राचार्य एवं डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता द्वारा किया गया, जिन्होंने नैतिकता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि क्लिनिकल रिसर्च में एथिक्स ही उसकी आत्मा है, और बिना नैतिकता के कोई भी अनुसंधान मानवता की सेवा नहीं कर सकता।
कार्यक्रम में डॉ. ए. एस. सचान, पूर्व प्राचार्य एवं डीन तथा अध्यक्ष, इंस्टिट्यूशनल एथिक्स कमेटी, एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा ने एथिक्स कमेटी की संरचना और उसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यशाला के आयोजन सचिव एवं इंस्टिट्यूशनल एथिक्स कमेटी के सचिव डॉ. गजेन्द्र विक्रम सिंह, ने चिकित्सा अनुसंधान में मेडिकल एथिक्स की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अनुसंधानकर्ताओं को नैतिक दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाना चाहिए और अनुसंधान के दौरान सभी प्रतिकूल घटनाओं एवं अप्रत्याशित समस्याओं की सूचना तुरंत आचार समिति और नियामक अधिकारियों को दी जानी चाहिए।
आईसीएमआर- जलमा आगरा के वैज्ञानिक-एफ एवं उप निदेशक डॉ राजकमल ने स्वास्थ्य अनुसंधानों में इंफोर्मेड कंसेंट प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कंसेंट ( सहमति) प्रपत्र की एक प्रति अनुसंधान में शामिल प्रतिभागियों को उपलब्ध करना अन्वेषक का नैतिक दायित्व होता है। डॉ. राजकुमार ने इन्फॉर्म्ड कंसेंट यानी सूचित सहमति की प्रक्रिया और उसके कानूनी एवं नैतिक पहलुओं पर जानकारी दी।
डॉ रुचिका गुप्ता, वैज्ञानिक ई एवं समन्वयक, साइटोपैथोलॉजी प्रभाग आईसीएमआर-एनआईसीपीआर, नोएडा ने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ( CDSCO ) द्वारा गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस दिशा निर्देशों पर व्याख्यान देते हुए कहा कि दिशानिर्देशों के अनुसार अनुसंधान में व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा के साथ, प्रतिभागी की गोपनीयता बनाए रखी जानी चाहिए।
डॉ. दिव्या श्रीवास्तव, अध्यक्ष, वैज्ञानिक समीक्षा समिति, ने चिकित्सा अनुसंधान में नैतिकता और नैतिक दुविधाओं पर प्रभावशाली तरीके से अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं डॉ. नीतू चौहान, विभागाध्यक्ष, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, ने जैवचिकित्सा अनुसंधान में आत्मनिर्णय (Autonomy) के सिद्धांत को रेखांकित किया। कार्यशाला के आयोजन सचिव प्रोफेसर गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि इस तरह का आयोजन द्वितीय बार किया गया है जिसमें लगभग 125 पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल छात्रों के साथ साथ इस बड़ी संख्या में चिकित्सा शिक्षक एवं शोधकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन डॉ आरती अग्रवाल के द्वारा प्रतिभागियों द्वारा नैतिक अनुसंधान की प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ हुआ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: Car hit truck near Chatikara Bridge Mathura, Four devotees died

मथुरालीक्स दर्दनाक वृंदावन दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार छटीकरा पुल...

बिगलीक्स

Agra News: Six State 200 NSS volunteers in DBRAU Agra

आगरालीक्स:…आगरा में छह राज्यों के एनएसएस के स्वयंसेवक आए हुए हैं, 200...

बिगलीक्स

Agra News: Heavy Vehicle ban on Poiya Ghat Pontoon Bridge in Agra

आगरालीक्स आगरा से खंदौली जाने के लिए पोइया घाट पर बने पांटून...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 23rd November 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें।आगरा में सोमवार सुबह का...

error: Content is protected !!