आगरालीक्स….आगरा में मैगी से लेकर दूध के पैकेट तक अब आनलाइन मंगा रहे लोग. मिनटों में डिलीवर हो रही फूड और ग्रॉसरी की हर चीज…दुकानदार बोले—इसका सीधा असर हम पर
आगरा में इस समय घर के जरूरत की हर चीज आनलाइन मंगाई जा रही है. सुबह के समय बच्चों के नाश्ते के लिए मैगी हो या फिर दूध का पैकेट, लस्सी से लेकर कोल्डड्रिंक सहित हर चीज मिनटों में आनलाइन कंपनियां लोगों को उपलब्ध करा रही हैं. ऐसे में दुकानदारों का कहना है कि इसका सीधा असर हम लोगों पर हो रहा है. जगह—जगह कंपनियों ने अपने स्टॉक वेयर हाउस खोल रखे हैं जहां से तुरंत आर्डर आने पर डिलीवरी की जाती है. ऐसे में हम लोगों के सामने संकट पैदा हो रहा है.इन कंपनियों ने फूड और ग्रॉसरी की होम डिलीवरी बनाई आसार
भारत में आनलाइन सामान आर्डर करना अब काफी लोकप्रिय हो गया है. लोग मोबाइल पर ही जरूरत की चीज आर्डर कर दे रहे हैं और उनके दरवाजे पर वो चीज मिनटों में पहुंच रही हे. अब तो खाने से लेकर ग्रॉसरी तक का हर सामान आनलाइन आर्डर किा जाता है. इसके लिए कई आनलाइन प्लेटफार्म मैदान में है जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट, जेामैटो, स्विगीख् ब्लिंकिट, जेप्टो आदि.
आनलाइन कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही इस सुविधा का असर छोटे दुकानदारों पर ज्यादा पड़ रहा है. दयालबाग में डेयरी चलाने वाले शिव कुमार का कहना है कि पहले हम अपने यहां अमूल के प्रोडक्ट्स काफी रखते थे लेकिन अब लोग अमूल के प्रोडक्ट आनलाइन ज्यादा मंगा रहे हैं, इनमें दूध तक शामिल है. ऐसे में हमारे लिए यह एक चिंता का विषय है. वहीं सदर के आशीष का कहना है कि अगर मैगी से लेकर आटा तक आनलाइन मंगाया जा रहा है तो यह दुकानदारों के लिए परेशानी का विषय है.