Friday , 19 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: All India Air Rifle Bench Rest Shooting Championship started in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: All India Air Rifle Bench Rest Shooting Championship started in Agra…#agranews

265

आगरालीक्स…आगरा में शुरू हुई आल इंडिया एयर राइफल बेंच रेस्ट शूटिंग चैंपियनशिप. भारत में दूसरी और आगरा में पहली बार हो रहा है आयोजन.देशभर से 100 से अधिक निशानेबाज़ों की भागीदारी

रिम फायर एंड एयर राइफल बेंच रेस्ट शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ऑल इंडिया एयर राइफल बेंच रेस्ट शूटिंग चैंपियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ आगरा पब्लिक स्कूल, अरतौनी में शुक्रवार को हुआ। शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि आगरा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन महेश शर्मा, अनिकेत शर्मा, एनसीसी की कैप्टन शीला बहन, ब्रिगेडियर विनोद दत्ता, अंजुम काजी, शगुफ्ता मुल्ला, मेघा रॉबर्ट प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने तिरंगे के रंग के गुब्बारे उड़ाकर चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।
आगरा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन महेश शर्मा ने बताया कि यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भारत में दूसरी बार और आगरा में पहली बार आयोजित की जा रही है। दो दिवसीय यह आयोजन रिम फायर एंड एयर राइफल बेंच रेस्ट शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसे वर्ल्ड रिम फायर एंड एयर राइफल बेंच रेस्ट शूटिंग फेडरेशन की मान्यता प्राप्त है।

आयोजन के संयोजक हिना विज और रजत विज हैं, जो स्वयं तीन बार वर्ल्ड रिम फायर बेंच रेस्ट शूटिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्ष 2024 में स्पेन में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में दोनों को 'बेस्ट शूटर' सम्मान से नवाजा गया था। चैंपियनशिप के संयोजक और रिम फायर एंड एयर राइफल बेंच रेस्ट शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रजत विज ने बताया कि प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, असम, राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। प्रतिभागियों की आयु 8 वर्ष से 55 वर्ष तक है।

प्रथम दिवस पर अभ्यास मैचों का आयोजन किया गया, जिसमें 14 शूटिंग टेबल्स पर खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। हिना विज ने बताया कि बेंच रेस्ट शूटिंग एक तकनीकी और मानसिक संतुलन का खेल है, जिसमें खिलाड़ी बेंच पर बैठकर कुशन पर कोहनी टिकाकर एयर राइफल श्रेणी में पीसीपी राइफल से खिलाड़ी निशाना साधते हैं। इन राइफल में .177 कैलिबर की गोलियां होती हैं। एयर राइफल से 25 मीटर की दूरी पर अत्यंत सूक्ष्म लक्ष्यों पर निशाना साधते हैं। प्रत्येक प्रतिभागी को 20 मिनट में कम से कम 25 टारगेट पूरे करने होते हैं। करीब 50 एनसीसी कैडेट्स के अलावा आगरा के स्थानीय युवा और स्कूली छात्र-छात्राएं भी प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। आयोजन के लिए उच्च गुणवत्ता की शूटिंग रेंज, सुरक्षा प्रबंध एवं तकनीकी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार, 17 मई की सुबह आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Utkarsh secured the first position in Agra in the CA exam results…#agranews

आगरालीक्स…सीए परीक्षा परिणाम में उत्कर्ष ने पाया आगरा में पहला स्थान. पिता...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : This is the best time to eat mangoes in Agra, but the common man is unable to enjoy them due to high prices.

आगरालीक्स…आगरा में आम किस दाम ? आवक बढ़ने से दशहरी के भाव...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Bougainvillea vines adorn major areas of Agra, including MG Road and Yamuna Kinara Road, with colors that captivate people.

आगरालीक्स…यह कौन सा पौधा है जो शहर की सड़कों से घरों में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Strict orders from the Agra DM: Sewerage project work must be completed before the rains, without fail…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीएम के सख्त आदेश-बरसात से पहले हर हाल में हो...

error: Content is protected !!