मथुरालीक्स…बरसाना में फिर शुरू हुई रोपवे सुविधा. गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ रोपवे से जाकर कीजिए राधारानी के दर्शन, जानिए कितना है चार्ज…
मथुरा के बरसाना में ब्रह्मांचल पर्व पर स्थित राधारानी के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु रोजाना जाते हैं. अब तकनीकी खराबी के कारण दो माह से बंद रोपवे का संचालन फिर से श्रद्धालुओं के लिए शुरू कर दिया गया है. गुरुवार को पहले दिन 30 श्रद्धालुओं ने रोपवे से जाकर राधारानी के दर्शन किए.18 मार्च से बंद था रोपवे
करीब दो महीने पहले 18 मााार्च से बरसाना में रोपवे का ब्रेक फेल हो गया था जिसके चलते रोपवे की तीन ट्रॉलियां अपर स्टेशन के खंबे से टकरा गई. उस समय तीनों ट्रॉलियों में 18 श्रद्धालु सवार थे, हादसे के कारण चीख पुकार मच गई थी. तकनीकी खराबी के कारण उसी समय रोपवे को बंद कर दिया गया था. इसको ठीक करने के लिए आईआईटी रुड़की की टीम यहां इसे ठीक करने के लिए पहुंची जिसने रिपोर्ट में रोपवे चिप खराब होने की बात कही थी. मंगलवार तक आईआईटी रुड़की ने सर्वे किया और टीम ने इसका दोबारा संचालन शुरू किया.
गुरुवार शाम को फिर से रोपवे का संचालन शुरू हो गया है. इस दौरान करीब 30 श्रद्धालुओं ने रोपवे का सफल किया. आज शुक्रवार से सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक और फिर शाम को चार बजे से रात आठ बजे तक रोपवे का संचालन शुरू किया गया है. रोपवे से एक तरफ का किराया 60 रुपये प्रति यात्री है तो वहीं दोनों तरफ का टिकट 100 रुपये है.