आगरालीक्स…आगरा में कैंसर जांच एवं उपचार रियायती दर पर उपलब्ध, डॉ. अजय गुप्ता कैंसर रोग विशेषज्ञ
आगरा में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय गुप्ता और अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ डॉ. बबिता गुप्ता के थाना न्यू आगरा स्थित कैंसर क्लीनिक एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अब कैंसर जांच एव उपचार अब रियायती दरों पर उपलब्ध है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत अल्ट्रासाउंड जांच मात्र 500 रूपये में की जा रही हैं। डॉ. अजय गुप्ता ने बताया कि शरीर के किसी भी अंग जैसे छाती, गर्दन, पेट आदि में गांठ का पाया जाना कैंसर का संकेत हो सकता है इसलिए समय रहते अल्ट्रासाउंड जांच आवश्यक होती है। उनके क्लीनिक ए—11 न्यू आगरा पर सुबह 10 से शाम 07 बजे के मध्य आकर रियायती दरों पर अल्ट्रासाउंड का लाभ उठा सकते हैं। रविवार के दिन सुबह 10 से 02 बजे के बीच यह सुविधा दी जाती है। अधिक जानकारी के लिए मो. न. 9219552422, 9068033254 पर संपर्क करें।