आगरालीक्स…उफ, ये आगरा की गर्मी…42 डिग्री तापमान वाली गर्मी ने किया बेचैन. आंधी के साथ बारिश के बन रहे आसार…मिल सकती है राहत
उफ, ये आगरा की गर्मी, लोगों को बेचैन किए हुए हैं. सुबह से ही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. दिन में तेज धूप असहनीय है. लोग मजबूरी में ही घर से बाहर निकल रहे हैं. निकल भी रहे हैं तो खुद को गमछे या दुपट्टे से पैक करके. गाड़ी चलाते समय शरीर झुलस रहा है. सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा.आईएमडी के अनुसार आगरा में तेज आंधी के साथ बारिश के आसार लगातार बने हुए हैं. हालांकि गर्मी कम नहीं होगी, लेकिन बारिश आने से थोड़ी बहुत राहत जरूर मिलेगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 19/05/25) 41.7
Departure from Normal(oC) -0.6
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 19/05/25) 27.2
Departure from Normal(oC) 1.7