आगरालीक्स…आगरा में एडिशन कमिश्नर जीएसटी ग्रेड—1 मारुति शरण चौबे का हुआ ट्रांसफर. व्यापारियों ने विदाई दी और बताया—संकट मोचन
जीवन में उन्नति और आगे बढ़ने की मंगल कामना के साथ द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन के सदस्यों ने एडीशनल कमिश्नर जीएसटी ग्रेड-1 (श्री मारुति शरण चौबे) के पदोन्नति व स्थानन्तरण पर सम्मान व विदाई समारोह का आयोजन किया। 21 किलों पुष्पों से तैयार माला से स्वागत करते हुए संकट मोचन की उपाधि देते हुए फैडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने कहा कि व्यापारियों व जीएसटी एडिशनल कमिश्नर के बीच बड़े और छोटे भाई जैसा नाता रहा। हर परिस्थिति में मारुति शरण चौबे व्यापारियों के लिए संकट मोचन बनकर खड़े रहे। उन्होंने हमेशा व्यापिरियों के हित में सही सलाह और सही रास्ता दिखाया व व्यपारियों की समस्या का त्वरित निवारण किया । वहीं एडिशनल कमिश्नर श्री मारुति शरण जी ने सभी सदस्यों व पदाधिकारियों को सम्मान के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि मैंने सिर्फ ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाई। मंच संचालक एसोसिशन के सलाहकार अजय महाजन ने एमनेस्टी के प्रचार प्रसार में सहयोग व उससे व्यापारियों को हुए लाभ की की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से अतिथि एडीएल कमिश्नर ग्रेड-2 अंजनी अग्रवाल, जेसी ऑडिट प्रमोद दुबे, बीडी शुक्ला, गोपाल तिवारी, व फेडरेशन से कोषाध्यक्ष दिलप्रीत , उपाध्यक्ष प्रमोद महाजन ,संजय अरोड़ा,हितेश,घनश्याम कश्यप,संरक्षक चाँद दीवान , प्रमोद जैन , प्रदीप मेहरा, संजय मगन,घनश्याम दास, रवि जम्मू,सुधीर, मोहित जैन, मुकेश आसवानी, जतिन खुराना आदि उपस्थित थे।