Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Anti-drone system will protect Taj Mahal in Agra. Security of Taj Mahal will be hi-tech…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Anti-drone system will protect Taj Mahal in Agra. Security of Taj Mahal will be hi-tech…#agranews

382

आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल की सुरक्षा करेगा एंटी ड्रोन सिस्टम. पाकिस्तान द्वारा किए गए ड्रोन हमलों के बाद हाईटेक होगी ताज की सुरक्षा. रेडिएशन अटैक के लिए टीम रहेगी. यमुना में तैनात होंगी स्पीड बोट

पाकिस्तान द्वारा हाल ही में भारत पर किए गए ड्रोन हमले को लेकर अब ताजमहल की सुरक्षा को हाईटेक किया जाएगा. इसके लिए एंटी ड्रोन सिस्टम मंगया जा रहा है. एडीजी सुरक्षा रघुवीर लाल के निर्देश पर आगरा को जल्द ही ये सिस्टम मिलने जा रहा है और अगले दो—तीन दिन में सिस्टम आगरा पहुंच जाएगा. सोमवार को ताजमहल सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान एडीजी सुरक्षा ने यह जानकारी दी.

चार घंटे चली मैराथन बैठक
सोमवार को एडीजी सुरक्षा रघुवीर लाल ने ताजमहल का दौरा किया और सुरक्षा अधिकारियों के साथ लगभग चार घंटे की लंबी बैठक की जिसमें एंटी ड्रोन सिस्अम के साथ यमुना में स्पीड बोट तैनात करने का निर्णय लिया गया. निरीक्षण के दौरान ताजमहल परिसर के सभी प्रवेश एवं निकास बिंदुओं, सुरक्षा चेक प्वाइंट्स, आगंतुकों के मार्ग, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था एवं पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षाकर्मियों की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया गया. एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि भविष्य में अगर ताजमहल पर केमिकल, बायो या रेडिएशन अटैक जैसी स्थिति बनती है तो उससे निपटने के लिए एक सीबीआरएन टीम तैयार की जाएगी. इस टीम का काम हमले में लोगों को सुरक्षित निकालना और संदिग्ध वस्तुओं को डिस्पोज करना होगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!