आगरालीक्स…आगरा में शुरू हुई बेबिआनो की मेन्यूफैक्चरिंग यूनिट. 45 साल से बच्चों के गारमेंट्स बनाने वाली फैक्ट्री अब आगरा में…
भारत मे लगभग 45 वर्षों से सेवा दे रही सबसे पुरानी बच्चो के गारमेन्टस् बनाने वाली फैक्ट्री 'बेबिआनो' जो कि अब तक दिल्ली के पटपड़गंज मे चलती थी। इस फैक्ट्री को आगरा में सिकन्दरा बाईपुर में शिफ्ट कर दिया गया है, फैक्ट्री का शुभारंभ रविवार को सांसद नवीन जैन जी एवंम् विधायक पुरूषोत्तम खण्डेलवाल व भाजपा शहर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता द्वारा किया गया। वेविआनो क्लोथिंग के डायरेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि कम्पनी पिछले 45 वर्ष से बच्चों के गारमेन्टस् जैसे- गारमेन्टस् एण्ड अण्डर गारमेन्टस्, रोमपर्स समरोमपर्स, बाबा सूट, दू इन वन, जैकेट, बेबिग्रो, जौगर्स, पीनाफोर्स सूट, हॉल्टर्स, स्लीपिंग बैग, ब्लैकिटस्, नाइटड्रेस, नाइटसूट, बीब्स, बोटल कवर, डिफरैंट वाथ टॉवल्स्, फेस नैपकिन्स, थर्मल, डिफरैंट थर्मल, कुलटेड रोमपर्स, वर्प क्लोथ, रैपशीट, बेबी पीलो, वैस्ट, झवला इत्यादी उत्पादों की मेन्यूफैक्चरिंग करती है। कम्पनी के डायरेक्टर वरून गुप्ता ने बताया कि भारत के प्रमुख शहरों में बच्चों के गारमेंटस् मे बेबिआनो एक जाना पहचाना नाम है, हमारा लक्ष्य अपने उत्पादो को देश के हर शहर मे पहुँचाने का है, हमारी प्रोडक्स रेंज बहुत ही विस्तृत है व मध्यम श्रेणी परिवार की पहुँच मे भी है हमारे द्वारा सभी प्रकार के गारमेन्टस मे इस्तेमाल होने वाले कपड़ो का प्रमुखतः विशेष ध्यान रख जाता है जो कि नवजात से लेकर प्रमुखतः 5 वर्ष के बच्चों के लिए है उनकी नाजुक स्किन को ध्यान रखते हुये ही बनाया जाता है।शुभारंभ के शुभ अवसर पर कम्पनी के फाउंडर हेमंत गुप्ता एवं मुकेश गुप्ता, योगेश अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, बच्चूमल कलैक्शन के डायरेक्टर रंजीत सुराना, अनुप सुराना, सुनील गर्ग, सचिन गर्ग, गौरव वर्मा, मुनिन्दर जादौन, राहुल चतुर्वेदी, राहुल सागर, गौरव रजावत, अनुराग तनु, मलिनाथ जैन, दिनेश चन्द जैन, सुनील कुमार जैन, नितिन जैन, अंकुर गर्ग एवंम् शहर के अन्य गणमान्य लोग एवं विभिन्न शहरो से आये कम्पनी के डीलर्स एवं डिस्ट्रीब्यूटर्स उपस्थित रहे।