आगरालीक्स…ध्यान रहे, आगरा के 80 हजार घरों में सुबह न चाय बनेगी और न ही नाश्ता. पीएनजी की नहीं होगी सप्लाई. 30 सीएनजी स्टेशनों पर भी नहीं मिलेगी सीएनजी…
ग्रीन गैस लिमिटेड द्वारा सीएनजी और पीएनजी की पाइप लाइन की मरम्मत मंगलवार को की जाएगी। इसके लिए मंगलवार को सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति बाधित रहेगी, दोपहर 12 बजे के बाद सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति की जाएगी।80 हजार घरों में ठप रहेगी पीएनजी
आगरा में करीब 80 हजार घरों में पीएनजी की सप्लाई होती है। मंगलवार को सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक पीएनजी की आपूर्ति 80 हजार घरों में नहीं होगी। वहीं, शहर में 30 सीएनजी स्टेशन हैं, एक लाख से अधिक वाहनों को को इन स्टेशन से सीएनजी मिलती है। सीएनजी स्टेशनों से भी आपूर्ति नहीं होगी।
ग्रीन गैस लिमिटेड के मैनेजर किशन कुमार के अनुसार, मंगलवार सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक पीएनजी और सीएनजी बाधित रहेगी, दोपहर 12 बजे के बाद आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।