आगरालीक्स …आगरा में 10 महीने की बच्ची के साथ दरिंदगी, झाडियों में फेंका, बच्ची का मेडिकल कराया गया है और एसएन में इलाज चल रहा है।
आगरा के यमुना पार में एक फैक्ट्री बन रही है, फैक्ट्री में काम करने वाले सोमवार रात को सो रहे थे, उनके साथ 10 महीने की बच्ची भी थी, रात को आंख खुली तो बच्ची नहीं थे। वे परेशान हो गए और बच्ची की तलाश में जुट गए, करीब तीन घंटे बाद झाडियों में बच्ची मिली, खून से लथपथ बच्ची को परिजन लेडी लॉयल महिला चिकित्सालय लेकर आए, यहां से उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया।
खून से लथपथ, दरिंदगी की आशंका पर मेडिकल
बच्ची खून से लथपथ थी और उसके शरीर पर भी निशान हैं, पुलिस ने दरिदंगी की आशंका पर बच्ची का मंगलवार शाम को लेडी लॉयल में मेडिकल कराया है।