आगरालीक्स…आगरा में आंधी—बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत. रात के बाद दिन का तापमान भी हुआ कम. जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम..ताजमहल और सिकंदरा स्मारक में भी गिरे पेड़
आगरा में भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को बुधवार रात आई आंधी और उसे बाद बारिश ने राहत दी है. एक ही दिन के अंदर गर्मी से राहत मिली है और दिन के साथ रात का तापमान भी छह डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है. रात को चली ठंडी हवाओं ने मौसम बदलने का काम किया जिसके कारण गुरुवार को सुबह के समय गर्मी कम महसूस हुई. हालांकि दोपहर में धूप निकली लेकिन धूप तेज नहीं थी. बादलों की भी आवाजाही लगी हुई है.आईएमडी के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि अब तक 42 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा था. वहीं न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 28 मई तक बारिश, तेज आंधी और बादल छाने के आसर बने हुए हैं.
सैकड़ों पेड़ टूटकर गिरेबुधवार रात को आई आंधी के कारण जनपद में सैकड़ों पेड़ टूटकर गिर पड़े हैं. वहीं ताजमहल और सिकंदरा स्मारक में भी पेड़ और उनकी डालियां टूटी हें. ताजमहल में जहां भोजपत्र का पेड़ उखड़ गया तो वहीं सिकदंरा में भी पेड़ टूटकर गिरे हैं. आगरा किला सहित अन्य स्मारकों में भी लगे पेड़ों की टहनियां टूटी हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 22/05/25) 35.4
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 22/05/25) 21.1
Departure from Normal(oC) -5.4