आगरालीक्स….आगरा पुलिस ने पकड़ी दो चोरनियां. मंदिर, बाजार में लगी भीड़ में घुस जाती थीं और पलक झपकते ही महिलाओं के गहने कर देती थी पार.
आगरा पुलिस ने दो चोरनियों को पकड़ा है. ये दोनों शातिर चोरनी महिलाएं भीड़ का फायदा उठाकर उसमें घुस जाती थीं और महिलाओं के गले से चेन, मंगलसूत्र व अन्य गहने पलक झपकते ही पार कर देती थीं. थाना पिढ़ौरा पुलिस ने इन्हें राटौटी तिराहे से अरेस्ट किया है. इनके पास से चोरी के आभूषण भी मिले हैं.पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध महिलाएं राटौटी तिराहे पर हैं और चोरी की फिराक में घूम रही हैं. इस पर थाना पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों को पकड़ लिया. जब सख्ती से पूछताछ की गई तो इन्होंने कई चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली. ये दोनों शातिर महिलाएं भीड़ वाली जगहों व मंदिर व बाजार में घुस जाती थीं और पलक झपकते ही महिलाओं के गले से सोने की चेन, मंगलसूत्र व अन्य सामान चोरी कर लेती थीं. पुलिस दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.