आगरालीक्स…आगरा में भतीजे ने ताऊ के सिर में मारा डंडा, मौत….पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप
आगरा में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया. थाना चित्राहाट के कमलापुरा गांव में भतीजे ने विवाद के बाद अपने बुजुर्ग ताऊ के सिर में डंडा मार दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.ये है मामला
कमलापुरा गांव में 60 वर्षीय सुरेश पुत्र हरजीत रहते थे. गुरुवार शाम को इनका एक भतीजा अभिषेक पुत्र हरिओम अपनी छोटी बहन उन्नति के साथ मारपीट कर रहा था. बहन की चीख पुकार सुनकर उनके बुर्जु ताऊ सुरेशचंद्र पहुंचे. इस पर अभिषेक और सुरेशचंद के बीच भी विवाद बढ़ गया. विवाद के दौरान ही गुस्साए अभिषेक ने ताऊ के सिर में डंडा मार दिया. गंभीर चोट लगने के कारण सुरेशचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई. जिससे परिजनों में कोहराम मच गया.