Thursday , 23 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Gorakhpur Death: Ex Principal Dr Rajiv Mishra & his wife Dr Purnima arrested
टॉप न्यूज़

Gorakhpur Death: Ex Principal Dr Rajiv Mishra & his wife Dr Purnima arrested

128

आगरालीक्स… गोरखपुर के पूर्व प्राचार्य डॉ राजीव मिश्रा और उनकी पत्नी डॉ पूर्णिमा को एसटीएफ ने अरेस्ट करने के बाद पूछताछ शुरू कर दी है, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में आॅक्सीजन खत्म होने के बाद 40 बच्चों सहित 60 की मौत के मामले में पूर्व प्राचार्य और उनकी पत्नी सहित 9 लोगों पर 23 अगस्त को लखनऊ के हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस प्रकरण में यह पहली गिरफ्तारी है, बाकी अभियुक्त फरार हैं। गोरखपुर और लखनऊ एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कानपुर से इलाहाबाद जाते समय जीटी रोड पर गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ की टीम दोनों से अलग-अलग जगहों पर पूछताछ कर रही है। कानपुर के साकेत नगर में प्रतिष्ठित अधिवक्ता के घर से पूर्व प्राचार्य राजीव मिश्रा और उनकी पत्नी डॉ. पूर्णिमा कुछ मशविरा लेने गए थे।
एस एस पी गोरखपुर सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बीआरडी के फरार चल रहे पूर्व प्राचार्य राजीव मिश्र और उनकी पत्नी डाक्टर पूर्णिमा शुक्ला की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। एसएसपी गोरखपुर ने बताया कि एसटीएफ की टीम ने कानपुर से दोनों लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्हें गोरखपुर लाया जा रहा है। दोनो लोग मेडिकल कालेज मामले में मुख्य आरोपी हैं। उनसे पूछताछ कर मामले में साक्ष्य जुटाए जाएंगे। हमारी टीम एसटीएफ के लगातार संपर्क में है। उन्होंने कहा कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की कोशिश चल रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A woman was found half-naked on the road in Agra. An auto driver was accused of rape…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क पर अर्धनग्न हालत में मिली महिला. आटो चालक पर...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Demand to replace “Prosopis Juliflora” with “Ficus racemosa” and “Ficus Rumphii” trees in Agra’s forest areas.

आगरालीक्स…आगरा में विलायती बबूल की आक्रामकता वन क्षेत्रों को तबाह कर रही...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: The District Magistrate inspected the District Hospital and issued order to improve arrangements…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये डीएम एक्शन में. जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं देखने पहुंचे...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : The New trend of decorating homes for wedding ceremonies is “Shadi Wala Ghar” in Agra

आगरालीक्स…आगरा में विवाह समारोह पर घरों की साज—सजावट का ट्रेंड बदल रहा...

error: Content is protected !!