आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी मरीजों से इलाज का खर्चा वसूला , उपाध्याय हॉस्पिटल, गोयल हॉस्पिटल सहित 6 पर लगा जुर्माना। ( Agra News: Rs 6.73 Lakh fine on 6 hospitals of Agra#Agra)
आयुष्मान योजना से 45 निजी अस्पताल अनुबंधित हैं, इन अस्पतालों में आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के लिए फ्री इलाज की सुविधा है लेकिन आयुष्मान कार्ड धारकों को अस्पतालों से लौटा दिया जाता है। इलाज कराने पर पैसे वसूले जाते हैं। इस मामले में मरीजों ने जिला प्रशासन को शिकायत की थी।
जिला शिकायत निवारण समिति की जांच पर लगा जुर्माना
इन मामलों की जिला शिकायत निवारण समिति ने जांच की, जांच में हॉस्पिटल संचालक की तरफ से कहा गया कि इलाज के समय मरीजों ने आयुष्मान कार्ड नहीं दिखाया, आयुष्मान कार्ड के रिकार्ड का मिलान नहीं हुआ। जांच में हॉस्पिटल की बात सही नहीं पाई गई। सीएओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि 6 अस्पतालों पर 6.73 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सीएमओ कार्यालय में आयुष्मान कार्ड धारक इलाज ना मिलने पर पैसे वसूलने की शिकायत कर सकते हैं।
इन अस्पतालों पर लगा जुर्माना0 हजार
कमलेश टंडन हॉस्पिटल 10 हजार
रामवेद हॉस्पिटल 6317