आगरालीक्स…Agra News: आगरा में विधि छात्र एवं छात्राओं का ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम कल से। ( Agra News: Internship programme for law students#Agra )
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा एवं लीगल एड क्लीनिक, विधि संकाय, आगरा कॉलेज, आगरा के सहयोग से आगरा जोन के क्लस्टर जनपदों के विधि छात्र एवं छात्राओं का ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम आगरा कालेज आगरा के सेमिनार हाल में माह जून 2025 में आयोजित किया जा रहा है। उक्त इंटर्नशिप कार्यक्रम का उद्घाटन दिनांक 2 जून 2025 को दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया जाएगा।
इंटर्नशिप कार्यक्रम के संबंध मे डॉ दिव्यानंद द्विवेदी, अपर जिला जज, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के द्वारा यह अवगत कराया गया कि आगरा जोन के विभिन्न जनपदों के विधि छात्र एवं छात्राओं भौतिक कक्षाओं के माध्यम से श्रम विधि, घरेलू हिंसा, त्वरित विचारण, पारिवारिक विधि, किशोर न्याय आदि विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं,पुलिस अधिकारियों,प्रशासनिक अधिकारियों आदि के माध्यम से इन विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।