आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बिजलीघर से खंदारी चौराहे तक मेट्रो का अंडरग्राउंड ट्रैक तैयार, ताजमहल पूर्वी गेट से खंदारी चौराहे तक चलेगी मेट्रो। चैंबर के पूर्व अध्यक्ष के घर में आई दरार। ( Agra Metro News: Tunnel work complete up to Khandari crossing, Complaint of Crack in wall of house#Agra)
आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर में ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक मेट्रो चलेगी। इसके पहले चरण में ताजमहल पूर्वी गेट से श्रीमनकामेश्वर मंदिर मेट्रो स्टेशन, बिजलीघर तक मेट्रो चल रही है। इसमें तीन किलोमीटर लंबा अंडरग्राउड मेट्रो ट्रैक है। पहले कॉरिडोर में बिजलीघर चौराहे से लेकर खंदारी चौराहे तक 4.50 किलोमीटर लंबा अंडरग्राउंड ट्रैक बनाया गया है। रविवार को अंडरग्राउंड ट्रैक का निर्माण पूरा हो गया। अब अंडरग्राउंड ट्रैक तैयार करने के लिए इस्तेमाल की गईं टनल बोरिंग मशीन यानी टीबीएम को बाहर निकाला जाएगा। टनल 1300 मीटर लंबी है।
ताजमहल पूर्वी गेट से खंदारी चौराहे तक दौड़ेगी मेट्रो
आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर में टनल बनने के बाद अब ट्रैक बिछाने का काम शुरू हो गया। इसके बाद आगरा मेट्रो का ट्रायल किया जाएगा। इसी वर्ष सितंबर में ताजमहल पूर्वी गेट से खंदारी तक मेट्रो का संचालन शुरू हो सकता है।
आगरा कॉलेज के सामने घर में आई दरार
नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप वाष्र्णेय का आगरा कॉलेज के सामने घर है। उनके घर के बाहर के दरवाजे के पिलर में दरार आ गई है, दरवाजा गिरासू हो गया है। मेट्रो रेल परियोजना के जनसंपर्क अधिकारी पंचानन मिश्रा का मीडिया से कहना है कि आगरा कॉलेज के सामने एक परिवार ने शिकायत की है, लेकिन यहां मेट्रो की भूमिगत टनल का काम कई महीने पहले पूरा हो चुका है। बाइब्रेशन लगा दिया गया है जिससे यह पहचान हो सके कि कंपन है कि नहीं।