आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में इंफोसिस कंपनी ने दी स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग. कम्प्यूटर भाषा पाइथन की बारीकियों के साथ साफ्ट स्किल को भी गहनता से बताया…
सूचना प्रौद्योगिकी की अग्रणी कंपनी इंफोसिस एवं आईसीटी अकैडमी के संयुक्त तत्वाधान द्वारा आयोजित 120 घंटे का रोजगार परख एवं कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन हुआ। कार्यक्रम ईशान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित हुआ, जिसमें 65 छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उच्च कंपनियों में रोजगार एवं स्व व्यवसाय के लिए प्रेरित एवं तैयार कराना था। 30 दिवसीय कार्यक्रम में कंप्यूटर भाषा पाइथन की बारीकियों के साथ साथ छात्रों को सॉफ्ट स्किल का भी प्रशिक्षण दिया गया। सभी प्रशिक्षण ले रहे सभी अभ्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान दिए गए। संस्था की मैनेजिंग ट्रस्टी मंजरी अग्रवाल ने इस तरह के कार्यक्रम चलाने के लिए इंफोसिस कंपनी एवं आईसीटी अकैडमी का धन्यवाद प्रस्तुत किया। प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए विभिन्न विशेषज्ञ मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक संस्था के डीन रिसर्च प्रो. फाइज अली शाह रहे जबकि कार्यक्रम को प्रवक्ता स्तुति भारद्वाज एवं सुरभि श्रीवास्तव ने कोऑर्डिनेट किया। धन्यवाद प्रस्ताव प्रवक्ता सपना बलानी द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में निदेशक डॉक्टर पंकज शर्मा, रजिस्टर एसके सिंह, डीन एकेडमिक्स डी आर बंसल, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ शैलेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।