आगरालीक्स…आगरा में 10 अलग—अलग स्थानों पर 10 दिन होगा योग. 12 जून से लागों को योग के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूक करेंगे डॉक्टर्स…
आगरा मीनोपाज सोसाइटी द्वारा योग के प्रति जागरूक करने के लिए अनोखी पहल आयोजित की जा रही है. सोसाइटी की ओर से 10 अलग—अलग स्थानों पर 10 दिन तक योग कराया जाएगा और इसके महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में डॉक्टर्स लोगों को जागरूक करेंगे. 12 जून से 21 जून तक चलने वाला यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम का समय सुबह 6 बजे से 8 बजे तक रहेगा, सुबह के समय योग करने से दिनभर के लिए ऊर्जा और ताजगी मिलती है, और यह एक अच्छा तरीका है अपने दिन की शुरुआत करने का. मीनोपॉज् सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. संजना महेश ने बताया कि यह दस दिवसीय योग कार्यक्रम आगरा के विभिन्न स्थलों पर आयोजित किया जाएगा. यह एक अद्भुत पहल है जो लोगों को योग के महत्व के बारे में जागरूक करने और उन्हें अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित करेगी. कार्यक्रम में आगरा के कई डॉक्टरों की भागीदारी से यह और भी महत्वपूर्ण हो जाएगा. इन डॉक्टरों की विशेषज्ञता और अनुभव से लोगों को योग और स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. डॉक्टर नरेंद्र मल्होत्रा, डॉक्टर जयदीप मल्होत्रा, डॉक्टर देवाशीष सरकार डा आरती डा सविता त्यागी.और अन्य सभी डॉक्टरों की उपस्थिति से यह कार्यक्रम निश्चित रूप से सफल होगा.