आगरालीक्स…आगरा में आर्ट सीखने की इच्छा है तो ललित कला संस्थान में कराएं रजिस्ट्रेशन. 20 दिवसीय कार्यशाला आज से शुरू. पहले दिन आए 50 से अधिक रजिस्ट्रेशन
राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश तथा ललित कला संस्थान डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के संयुक्त तत्वावधान में 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का प्रारंभ आज मंगलवार 10 जून से हो गया है जो 30 जून तक चलेगी, कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष मुख्य अतिथि ललित कला संस्थान के निदेशक प्रोफेसर संजय चौधरी व विशिष्ट अतिथि डॉ अशोक कुमार वर्मा व डॉ आभा सिंह कार्यशाला के संयोजक डॉ मनोज कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. साथ में संस्थान के शिक्षक दीपक कुलश्रेष्ठ, डॉ अलका शर्मा, डॉ गणेश कुशवाहा संस्कार भारती के नंदनंदन गर्ग व ओमस्वरूप कला प्रेमी व कार्यशाला के प्रशिक्षक शैली जैन, नरेश कुमार व निवेदिता सिंह अनिल गुप्ता, लक्ष्मी गौतम आदि उपस्थित रहे. इस कार्यशाला के प्रथम दिन लगभग 50 से अधिक रेजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. इस कार्यशाला के लिए कुलपति प्रोफेसर आशुरानी ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं, इस कार्यक्रम में ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश की निदेशक डॉ श्रद्धा शुक्ला, संस्कृति निदेशालय के निदेशक विशाल सिंह (IAS), प्रमुख सचिव संस्कृति व कार्यकारी अध्यक्ष ललित कला अकादमी उत्तरप्रदेश के निर्देशन में ललित कला संस्थान डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के शिक्षक डॉ मनोज कुमार इस कार्यशाला के संयोजक हैं. उन्होंने इस कार्यशाला में चित्रकला की बारीकियों के बारे में सिखाया व समझाया व समझाया जिसमे आए हुए विद्यार्थीयो ने उत्सुकता के साथ सीखा. आगरा शहर के चित्रकला प्रेमी व सीखने की इच्छा रखने वाले सभी सादर आमंत्रित हैं कुछ ही सीटें शेष हैं.