आगरालीक्स…आगरा में प्लॉट लेने से पहले जांच कर लें. 20 बीघा भूमि में बन रही अनाधिकृत कॉलोनी पर चला एडीए का बुलडोजर..
आगरा में प्लॉट लेने का मन बना रहे हैं तो पहले उसकी पूरी तरह से जांच कर लें. एडीए से एप्रूव्ड प्लॉटस में ही अपना निवेश करें. आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से लगातार अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर कार्रवाई की जा रही है. बुधवार को भी एडीए की टीम ने 20 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अनाधिकृत कॉलोनी को बुलडोजर से ध्वस्त कराया. बुलडोजर ने ढहाए निर्माणआगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम अरुण मौली के दिशा निर्देशन में यह कार्रवाई ताजगंज वार्ड के रजरई रोड, मौजा नौबरी में की गई. यहां 20 बीघा भूमि पर अनाधिकृत रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी जिसे एडीए के बुलडोजर ने ध्वसत कर दिया. एडीए की इस कार्रवाई से निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया. आगरा विकास प्राधिकरण ने अधिनियम 1973 की धारा-27 के अंतर्गत की ध्वस्तीकरण करण की कार्रवाई की गई है.