आगरालीक्स…साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास. विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का खिताब जीता. चोकर्स का ठप्पा हटाया. 27 साल बाद जीती आईसीसी ट्राफी फाइनल टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया को पांच विकेट से दी मात…एडम मार्करम की ऐतिहासिक इनिंग
साउथ अफ्रीका टीम ने इतिहास रच दिया है. अक्सर फाइनल और अहम मुकाबलों में मैच गंवाने वाली साउथ अफ्रीका टीम ने चोकर्स का ठप्पा हटाकर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया है. लाडर्स में खेले गए फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर खिताब जीत लिया है. इस ऐतिहासिक जीत में ऐतिहासिक इनिंग रही एडम मार्करम की. साउथ अफ्रीका के इस सलामी बल्लेबाज ने शानदार शतक बनाकर रन चेस में अहम भूमिका रही. साउथ अफ्रीका ने 27 साल बाद आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप का खिताब जीता है. इससे पहले वनडे चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब साउथ अफ्रीका ने 1998 में जीता था.आस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए पहली पारी में 212 रन बनाए, जवाब में साउथ अफ्रीका टीम पहली पारी में मात्र 138 रन पर सिमट गई. दूसरी पारी में भी आस्ट्रेलिया ने 207 रन बनाए और साउथ अफ्रीका को 282 रन का टारगेट दिया. दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने सलामी बल्लेबाज एडम मार्करम के 138 रन की शानदार शतकीय पारी खेली और उनका साथ दिया कप्तान टेम्बा बबूमा ने जिन्होंने दूसरी पारी में 66 रन बनाए और एडम मार्करम के साथ तीसरे विकेट के लिए 147 रन की पार्टनरशिप की.