आगरालीक्स…आगरा राइजिंग पार्क में कदम संस्था ने रोपे पौधे. अभियान को आंदोलन बनाने और जन—जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
यूथ हॉस्टल, संजय प्लेस आगरा में कदम संस्था शाखा ने 22वां साप्ताहिक पौधारोपण समारोह आगरा राइजिंग पार्क में पौधे रोपकर किया. संस्थापक योगेश गनोरे यहां अपने 11 सदस्य टीम के साथ मौजूद थे. कदम संस्था शाखा आगरा के कदम प्रमुख नमन जैन ने बताया कि आगरा में कदम संस्था द्वारा हर रविवार को सुबह आगरा राइजिंग पार्क में सुबह इकट्ठा होकर पौधा रोककर करते हैं. उसकी देखरेख करते हैं आज तक हमारे द्वारा लगाए सभी पौधे सुरक्षित पाल बढ़ रहे हैं.
शाखा आगरा के सचिव अवधेश उपाध्याय ने बताया कि आज के समारोह के मुख्य अतिथि असिस्टेंट काउंसलर फॉरेस्ट कृष्ण चंद्रशेखर ने पौधा के महत्व पर चर्चा करते हुए बताया कि इस अभियान को आंदोलन बनना होगा और इसे जन जन तक पहुंचाना होगा. कदम संस्था के संस्थापक योगेश गनौर ने संस्था के जन्मोत्सव पर पौधारोपण अभियान, बीजारोपण अभियान, अंश रोपण अभियान एवं जो जेंडर ऑन ह्यूमन विषय पर विस्तार से बात की और उन सभी अभियानों को आगरा शहर में शीघ्र ही शीघ्र शुरू करने की आवश्यकता पर जोर किया.
विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर विनोद दत्त ने सभी से अपील की कि हम सबको अपने जीवन में हर एक कार्य समय पर पूर्ण करने की आदत डालनी होगी. कदम संस्था शाखा आगरा द्वारा माताजी ग्रुप के सुनील शर्मा, महामंत्री मनमोहन कुशवाहा, लीडर्स आगरा के अध्यक्ष सुनील जैन, समाज सेवी सुनील बग्गा को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया.