आगरालीक्स…अमिताभ बच्चन की आवाज वाली साइबर क्राइम कॉलर ट्यून हुई बंद…खुशी में यूजर्स बोले—कुछ तो अच्छा हुआ 2025 में…
मोबाइल फोन यूजर्स को आज बहुत बड़ी राहत मिली है. अमिताभ बच्चन की आवाज वाली साइबर क्राइम कॉलर ट्यून को बंद कर दिया गया है. यानी कि अब कॉल करते समय लोगों को यह कॉलर ट्यून सुनने को नहीं मिलेगी, क्योंकि हर कॉल पर यह ट्यून आती थी जिसके कारण करीब 40 सेकंड तक कॉल कनेक्ट नहीं होती थी. इससे यूजर्स काफी परेशान थे. लेकिन जब सोशल मीडिया यूजर्स को इस बात का पता चला कि गुरुवार से उनके फोन पर अमिताभ बच्चन की आवाज वाली साइबर क्राइम कॉलर ट्यून सुनने को नहीं मिलेगी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. सोशल मीडिया पर इसको लेकर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी लिखे हैं. एक यूजर ने खिला, सुकून..एक अन्य यूजर ने लिखा, अब जाकर राहत मिली है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कुछ तो अच्छा हुआ 2025 में. कई यूजर ने यह भी शिकायत जाहिर की थी कि जब वह कॉल लगाते थे तो पहले अमिताभ बच्चन की आवाज सुननी पड़ती थी, उसके बाद कॉल बिजी हाता था. इस बात से कई लोग परेशान हो जाते थे.