Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Metro is being constructed illegally on the land of Agra College, work should be stopped immediately…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Metro is being constructed illegally on the land of Agra College, work should be stopped immediately…#agranews

493

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज की जमीन पर तुरंत रोका जाए मेट्रो का काम. कॉलेज प्रिंसिपल ने मंत्री से की शिकायत, कहा—कॉलेज के खेल मैदान की जमीन को कब्जा कर गैनकानूनी रूप से हो रहा मेट्रो का निर्माण

आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सीके गौतम के नेतृत्व में कॉलेज के शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को को उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय से आगरा स्थित उनके कार्यालय में मिला एवं एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल द्वारा अवगत कराया गया कि गाटा संख्या 281 एवं 282, जो कि आगरा कॉलेज, आगरा की स्वामित्वाधीन भूमि है, पर मेट्रो प्राधिकरण द्वारा अनधिकृत रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। यह भूमि कॉलेज के खेल मैदान (प्ले ग्राउंड) के रूप में राजकीय अभिलेखों में दर्ज है।

प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने मंत्री को यह भी सूचित किया कि इस भूमि के हस्तांतरण हेतु कॉलेज की प्रबंध समिति द्वारा कभी कोई प्रस्ताव पारित नहीं किया गया, न ही इस भूमि के एवज में कॉलेज को कोई मुआवजा प्राप्त हुआ है। यह स्थिति एक शैक्षणिक संस्था की संपत्ति एवं स्वायत्तता के विरुद्ध है तथा इससे छात्रों के हित एवं संस्थान की गरिमा को गंभीर क्षति पहुँचने की आशंका है। प्राचार्य प्रो. गौतम ने यह भी स्पष्ट किया कि मेट्रो प्राधिकरण वास्तव में गाटा संख्या 281 एवं 282 पर कार्य कर रहा है, जबकि वह जानबूझकर इसे गाटा संख्या 286 बताता है, जो कि भ्रमजनक एवं त्रुटिपूर्ण सूचना एवं तथ्य है। इस संदर्भ में यह स्पष्ट किया गया कि आगरा कॉलेज, आगरा की भूमि ‘आगरा कॉलेज ट्रस्ट’ के स्वामित्व में है, न कि राज्य सरकार की। अतः इस भूमि का हस्तांतरण अथवा उपयोग का अधिकार केवल आगरा कॉलेज ट्रस्ट के पास निहित है। सरकार या किसी अन्य प्राधिकरण को इस भूमि पर स्वामित्व या अधिग्रहण का कोई वैधानिक अधिकार प्राप्त नहीं है। इसके विपरीत, मेट्रो प्राधिकरण इस भूमि को सरकारी भूमि दर्शाकर न केवल भ्रम फैला रहा है, बल्कि विधिक और नैतिक रूप से गलत आधार पर कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मेट्रो प्राधिकरण द्वारा आगरा कॉलेज की वैधानिक भूमि पर किया जा रहा निर्माण पूर्णत: अनधिकृत, गैरकानूनी और शैक्षणिक संस्थान की स्वायत्तता का उल्लंघन है, जिस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाना अत्यंत आवश्यक है। माननीय उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस विषय पर गंभीरता से विचार किया जाएगा तथा शीघ्र ही सर्किट हाउस, आगरा में प्रशासन, मेट्रो प्राधिकरण एवं संबंधित विभागों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित कर इस प्रकरण के समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख शिक्षकगण:
प्रो. सी. के. गौतम, प्रो. मृणाल शर्मा, प्रो. पूनम चांद, प्रो. जयश्री भारद्वाज, प्रो. संध्या यादव, प्रो. विजय कुमार सिंह, प्रो. अशोक कुमार सिंह, प्रो. दीपक उपाध्याय, डॉ. गौरव कौशिक, प्रोफेसर दिग्विजय पाल सिंह प्रो. अमित चौधरी, प्रो. संजीव शर्मा, प्रोफेसर उमाकांत चौबे प्रो. शोभनाथ जैसल, प्रो. अमरनाथ, प्रो. सुधेन्द्रनाथ, डॉ. सुरेन्द्र पाल सिंह, पंकज सक्सेना एडवोकेट इत्यादि।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!