आगरालीक्स…आगरा में बन रही अटलपुरम टाउनशिप के लिए लोगो डिजाइन कीजिए. कोई एंट्री फीस नहीं. सबसे बेहतर लोगो को…
आगरा के ग्वालियर रोड स्थित ककुआ भांडई प बन रही आगरा विकास प्राधिकरण की नई टाउनशिप अटल पुरम के लिए आगरा विकास प्राधिकरण ने लोगो कॉम्पटीशन जारी किया है. इस कॉम्पटीशन में सबसे बेहतर डिजाइन वाले लोगों को आगरा विकास प्राधिकरण अटलपुरम टाउनशिप के आधिकारिक लोगो के रूप में शामिल करेगी. यह कॉम्पटीशन 11 जुलाई से 20 जुलाई तक चलेगा और इसके लिए कोई एंट्री फीस नहीं है. तीन बेहतर डिजाइन को छांटा जाएगा जिसके बाद उसमें से सबसे बेहतर डिजाइन को आधिकारिक लोगो के रूप में शामिल किया जाएगा. पार्टिसिपेट करने वाले सभी डिजाइनरों को एडीए की ओर से सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा.