आगरालीक्स…आगरा में जुटे प्लास्टिक सर्जंस, प्लास्टिक सर्जरी के बारे में लोगों के मन में भ्रांतियां के दिए जवाब. नई तकनीक और सर्जरी के बारे में दी जानकारियां
15 जुलाई को आगरा प्लास्टिक सर्जन सोसायटी द्वारा होटल भावना आगरा में विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस के उपलक्ष में एक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आगरा के सभी प्लास्टिक सर्जनों ने भाग लिया और व्याख्यान दिए। कार्यक्रम की शुरुआत सचिव डॉ संजीव शर्मा द्वारा सबका स्वागत किया गया गणेश जी का नाम लेकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने यह बताया की भगवान गणेश जी एक प्लास्टिक सर्जरी का सबसे बड़ा उदाहरण है। इस कार्यक्रम में guest of honour आगरा के वरिष्ठ सर्जन डॉ ज्ञान प्रकाश के अलावा आगरा सर्जन संगठन के सचिव डॉक्टर अंकुर बंसल, सर्जन डॉक्टर समीर कुमार एवं आईएमए के पदाधिकारी अध्यक्ष डॉ अनूप दीक्षित मनोनीत अध्यक्ष डॉ पंकज नागायच, सचिव डॉक्टर रजनीश मिश्रा एवं लक्ष्मी राज सिंह एवं देवेंद्र दुबे ने आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।सचिव डॉक्टर संजीव शर्मा द्वारा बताया गया की प्लास्टिक सर्जरी के बारे में लोगों के मन में बड़ी भ्रांतियां हैं और उम्मीदें भी बहुत है और हर प्लास्टिक सर्जन उन उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करता है। सिर से लेकर पैर तक एवं लगभग शरीर के हर भाग पर प्लास्टिक सर्जन काम करते हैं। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष दो ओमकांत गुप्ता ने विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस के बारे में अवगत कराया और एक प्लास्टिक सर्जन की जिम्मेदारियां का वर्णन किया। आचार्य सुश्रुत को शल्य चिकित्सा एवं प्लास्टिक सर्जरी का जनक बताया गया है। उन्होंने सदियो पहले प्लास्टिक सर्जरी के बारे में लोगों को ज्ञान दिया था। आचार्य सुश्रुत को पुष्पों से सम्मान दिया गया एवं दीप प्रज्वलित किया गया।
प्लास्टिक सर्जरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुबोध कुमार सिंह ने वाराणसी से इस कार्यक्रम को संबोधित किया और तालू में छेद को ठीक करने का तरीका बताया। आगे कार्यक्रम में डॉक्टर ओमकांत गुप्ता, डॉ प्रदीप सिंह डॉक्टर आदित्य राय डॉक्टर संजीव शर्मा डॉक्टर अनुरंजन गुप्ता, डॉ सत्या सरस्वत, डॉ अजय सिंघल डॉ प्रणय चोटियां डॉक्टर मानवी मिश्रा सिंह डॉक्टर मनीष शर्मा एवं डॉ पुनीत भारद्वाज ने प्लास्टिक सर्जरी के विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन के बारे में बताया। माइक्रो सर्जरी रिकंस्ट्रक्टिव प्लास्टिक सर्जरी हेयर ट्रांसप्लांट जन्मजात विकृतियों हैंड सर्जरी कॉस्मेटिक सर्जरी जले हुए मरीजों का उपचार और जलने उपरांत पैदा हुई विकृतियों का इलाज चेहरे की चोटों का इलाज टूटे जबडो का इलाज, लेजर सर्जरी एवं कॉस्मेटिक सर्जरी इत्यादि के बारे में सभी ने जानकारी दी।इस कार्यक्रम में स्वर्गीय डॉक्टर हरिशंकर आसोपा जी की स्मृति में एक व्याख्यान रखा गया जिसको के डॉक्टर राहुल सहाय ने प्रस्तुत किया और उंगली की चोटों के बारे में उपचार के संबंध में सबको बताया । कार्यक्रम के अंत में सभी मेहमानों एवं प्लास्टिक सर्जनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं अंत में सभी मेहमानों का एवं सदस्यों को धन्यवाद दिया गया।