आगरालीक्स…उत्तराखंड में बादल फटने के बाद तबाही का दहशतभरा वीडियो. बादल फटने से उत्तरकाशी का गांव धराली तबाह, चार लोगों की मौत 50 से ज्यादा लोग लापता..
उत्तराखंड के धराली गांव में बादल फटने का दहशतभरा वीडियो सामने आया है. धराली गांव उततराांड के उत्तरकांशी जिले में है, इसे गंगोत्री यात्रा मार्ग का मुख्य पड़ाव कहते हैं. मंगलवार दोपहर करीब पौने दो बजे अचानक बादल फटा और गंगोत्री के पहाड़ों से बहने वाली खीर गंगा नदी में बाढ़ आ गई. पानी की इतनी तेज रफ्तार थी कि 34 सेकेंड के अंदर धराली गांव मलबे में जमींदोज हो गया. इस आपदा में अब तक चार लोगों की मौत की सूचना है जबकि 50 से ज्यादा लोग लापता है. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ सेना भी रेस्क्यू में लगी है. अभी तक 20 लोगों को रेस्क्यू किया गया है.