आगरालीक्स…जम्मू के किश्तवाड़ में बादल फटा. अब तक 38 लोगों की मौत, 200 से ज्यादा लापता…रेस्क्यू में जुटी सेना
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में प्राकृतिक आपदा आई है. गुरुवार दोपहर यहां बादल फटा. इससे कई लोग पहाड़ से पानी और मलबे की चपेट में आ गए. अभी तक 38 लोगों की मौत हो गई है जबकि 200 से अधिक लोग लापता है. रेस्क्यू कर 65 लोगों को बचाया गया है. हादसा उस समय हुआ जब हजारों श्रद्धालु मचैल माता यात्रा के लिए किश्तवाड़ में पड्डर सब—डिवीजन में चशोटी गांव पहुंचे थे. बादल वहीं फटा है, जहां से यात्रा शुरू होने वाली थी. यहां श्रद्धालुओं की बसें, टैंट, लंगर और कई दुकानें थीं. बादल फटने से सभी बाढ़ के पानी में बह गए.
इधर सेना ने भी राहत और बचाव कार्य में मोर्चा संभाल लिया है. चिसोटी गांव में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र में सेना रेस्क्यू को जुटी है. बचाए गए लोगों को अस्पताल भेजा जा रहा है. प्रभावित लोगों को राहत सामग्री, चिकित्सा दल और बचाव उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं.