Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Mukti Rath will be taken out in Agra on Monday with the ashes of 2526 unknown dead people…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Mukti Rath will be taken out in Agra on Monday with the ashes of 2526 unknown dead people…#agranews

520

आगरालीक्स…आगरा में सोमवार को 2526 अज्ञात मृतकों की अस्थियों के साथ निकलेगा मुक्ति रथ. सोरों स्थित गंगाजी में कराई जाएंगी ये अस्थियां प्रवाहित. श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की यूँ शुरू हुई ‘नाले’ से ‘चिता’ तक की यात्रा…

एक समय था जब अज्ञात और असहाय मृतकों की लावारिस लाशों का कोई धनाधोरी नहीं था। पुलिस के पास भी उनके दाह संस्कार के लिए कोई उचित व्यवस्था व साधन नहीं थे तो वह लाशों को नाले में फेंक दिया करती थी, लेकिन श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की पहल से यह अमानवीय कृत्य अब नहीं होता.. अब तो विधि विधान से मृतक के दाह संस्कार के बाद उनके अस्थि फूल भी सँभाल कर रखे जाते हैं। परिजन आते हैं तो उन्हें वे फूल दे दिए जाते हैं अन्यथा हर तीन वर्ष बाद अस्थि विसर्जन यात्रा निकालकर उन अस्थियों को हड़ गंगा में प्रवाहित किया जाता है। यह सिलसिला अब नवम अस्थि विसर्जन यात्रा तक आ पहुँचा है। आज 25 अगस्त को मुक्ति रथ द्वारा 2526 मृतकों की अस्थियों को सोरों स्थित गंगा जी में प्रवाहित करने के लिए ले जाया जाएगा।

यूँ शुरू हुई 'नाले' से 'चिता' तक की यात्रा
श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी और इस दाह संस्कार सेवा प्रकल्प से शुरू से ही जुड़े रहे आगरा और सूरत के प्रमुख समाजसेवी व श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के संरक्षक अशोक गोयल ने बताया कि औषधालय प्रबंधक का दायित्व सफलतापूर्वक निभाने के बाद मुझे श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी में उपमंत्री का उत्तरदायित्व सँभालने का अवसर मिला। इस नयी भूमिका में रहते हुए एक दिन संस्था के कार्य से मुझे श्मशान घाट, ताजगंज जाने का अवसर मिला। वहाँ जो दृश्य देखा, उसने मन को गहरे तक झकझोर दिया। पुलिस के कुछ कांस्टेबल एक अज्ञात मृतक की लाश को श्मशान के एक कोने में स्थित नाले में फेंक रहे थे। मैं कुछ देर रुका और उनसे इस अमानवीय कृत्य का कारण पूछा। पुलिस कर्मियों ने जो उत्तर दिया, वह पीड़ा से भरा था। उन्होंने बताया कि जब भी कोई अज्ञात मृतक की लाश मिलती है, तो उस दिन कांस्टेबल अपने भाग्य को कोसता है। शासन या प्रशासन से उन्हें कोई सहायता नहीं मिलती। दाह संस्कार की लकड़ी की व्यवस्था करना, लाश को उचित रीति से अग्नि देना, सब कुछ उनके लिए एक भारी जिम्मेदारी और कठिन कार्य बन जाता है।

यह सुनकर मन बेचैन हुआ। लौटकर मैंने अपनी यह व्यथा तत्कालीन बजाजा कमेटी के कोषाध्यक्ष श्री शंकर लाल माहेश्वरी जी के समक्ष रखी। उन्होंने भी इस समस्या की गंभीरता को समझा, पर संस्था के सीमित संसाधनों की ओर संकेत करते हुए असमर्थता व्यक्त की। तब मैंने सुझाव दिया कि क्यों न हम 200 रुपये के कूपन छपवाकर समाज के सहयोग से अज्ञात मृतकों के दाह संस्कार के लिए लकड़ी उपलब्ध कराएँ। एक कूपन की राशि से एक मृतक के लिए पर्याप्त लकड़ी की व्यवस्था संभव थी। हमने सोचा, यदि बजाजा कमेटी अधिकारपूर्वक पुलिस को यह लकड़ी उपलब्ध कराए, तो पुलिस भी हर बार इस कठिनाई से न जूझे, और अज्ञात मृतकों को भी सम्मानपूर्वक अग्नि दी जा सके। हमारे इस विचार को मान्यता मिली और कूपन छपवाए गए, परंतु संस्था के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि पहले बजाजा कमेटी अपने ही संसाधनों से लकड़ी प्रदत्त करे, और यदि कभी कमी महसूस हो, तभी समाज से सहयोग लिया जाए। प्रभु कृपा से यहीं से इस सेवा का सिलसिला प्रारंभ हुआ। फिर आगरा नगर के सभी पुलिस थानों को यह जानकारी दी गई कि अज्ञात मृतकों के दाह संस्कार के लिए लकड़ी बजाजा कमेटी नि:शुल्क उपलब्ध कराएगी। आज भी सेवा का यह दीपक अनवरत जल रहा है। आज जब किसी अज्ञात मृतक की लाश मिलती है, तो पुलिस उसे यूँ ही नाले में नहीं फेंकती; बजाजा कमेटी की ओर से उसके अंतिम संस्कार की पूर्ण व्यवस्था होती है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

error: Content is protected !!