आगरालीक्स…आगरा में फिर यमुना आएगी उफान पर. मथुरा गोकुल बैराज से आगरा की ओर छोड़ा गया 72222 क्यूसेक पानी.
मथुरा में यमुना का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ गया है और गांवों के अंदर पानी घुसने लगा है. इसको लेकर मथुरा में प्रशासन अलर्ट पर है लेकिन आगरा में भी यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ सकता है. पिछले चार दिनों से आगरा में यमुना का जलस्तर कम हुआ है और यह चेतावनी के निशान से नीचे है लेकिन आज गुरुवार को शाम 6 बजे मथुरा के गोकुल बैराज से आगरा की ओर यमुना में 72222 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिससे आगरा में फिर से यमुना का जलस्तर चेतावनी के पास तक पहुंचने की संभावना है. हालांकि आगरा प्रशासन लगातार यमुना के जलस्तर पर नजर रखे हुए है.चंबल खतरे के निशान से नीचे
इधर आगरा के पिनाहट में चंबल का जलस्तर लगातार कम हो रहा है. इससे लोगों ने राहत की सांस ली है. पिनाहट में चंबल का अलर्ट लेवल 127 मीटर, डेंजर लेवल 130 मीटर और हाई फ्लड लेवल 137 मीटर पर है. प्रशासन की ओर से जारी किए गए आंकड़े के अनुसर आज गुरुवार को शाम छह बजे चंबल का जलस्तर यहां पर 120.80 मीटर है जो कि अलर्ट लेवल से भी 7 मीटर नीचे है.