आगरालीक्स…आगरा में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री देने आ रहे आशीष वचन. पहली बार आगरा आगरा में कार्यक्रम. आसपास के जिलों से भी जुटेगी भीड़. भूमि पूजन हुआ, जानिए कहां हो रहा कार्यक्रम
बागेध्श्वर धाम के मठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आशीष वचन देने के लिए आगरा आ रहे हैं. तारघर मैदान में 6 सितंबर को इनका कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसके लिए बुधवार को भूमि पूजन किया गया. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आगरा में पहली बार किसी कार्यक्रम को आयोजित करने जा रहे हैं. ऐसे में आगरा सहित आसपास के जिलों से भी लोगों की भीड़ तारघर मैदान में पहुंचने की संभावना है. भूमि पूजन के कार्यक्रम में आयोजक पुष्कल गुप्ता, साधना गुप्ता, दिव्यांशु, नीरज, डॉ संजीव वर्मा, महेंद्र सिंह रवि कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर बागेश्वर बालाजी धाम की विशेष पूजा अर्चना हुई और बालाजी सरकार की जय जयकार करते हुए आयोजकों ने आयोजन के लिए पंडाल का कार्य प्रारंभ किया। 6 सितंबर को बागेश्वर बालाजी की कृपा से बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री शहर वासियों को अपना आशीष वचन प्रदान करेंगे जिसमें शहर के साथ आसपास के शहरों के भी बड़ी संख्या में भक्तगढ़ पहुंचेंगे. तारघर मैदान पर आयोजित होने वाले आशीष वचन कार्यक्रम के लिए विशाल पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है.