आगरालीक्स…आगरा में स्कूल बंद करने के आदेश जारी. नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल 4 सितंबर को रहेंगे बंद
लगातार हो रही बारिश और जलभराव को ध्यान में रखते हुए आगरा के स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं. डीएम की ओर से जारी किए आदेशों के तहत 4 सितंबर 2025 को जनपद के सभी बेसिक शिक्षा परिष्ज्ञदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालय, राजकीय, अशासकीय सहाय प्राप्त, मान्ता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई और आईसीएसई एवं अन्य सभी बोर्ड के स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे.दोपहर को हुई जोरदार बारिश
आगरा में बुधवार दोपहर को हुई जोरदार बारिश ने हर ओर जलभराव कर दिया. मौसम विभाग का अलर्ट है कि भारी बारिश का क्रम जारी रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 03/09/25) 33.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 03/09/25) 25.5
Departure from Normal(oC) -0.5
24 Hours Rainfall (mm) (Recorded from 0830 hrs IST
of yesterday to 0830 hrs IST of today) 3