Monday , 20 April 2026
Home बिजनेस Agra News: Shoe traders in Agra said, “GST on shoes reduced from 12 to 5 percent is our victory.”…#agranews
बिजनेस

Agra News: Shoe traders in Agra said, “GST on shoes reduced from 12 to 5 percent is our victory.”…#agranews

566

आगरालीक्स…आगरा में कारोबारी बोले— जूते पर 12 से 5 प्रतिशत जीएसटी होना हमारी जीत.

जूते पर जीएसटी घटाकर पाँच प्रतिशत किए जाने पर द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए आज हींग की मंडी स्थित फैडरेशन कार्यालय से धाकरान चौराहे तक ढोल नगाड़ों के साथ स्वर्णिम विजय यात्रा निकाली। जूता उद्योग से जुड़े सैकड़ों व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जगह-जगह शू मार्केटों पर यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। दलित एवं मुस्लिम संगठनों ने भी अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को मालाएँ पहनाकर सम्मानित किया। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु से आए प्रतिनिधियों ने भी इस ऐतिहासिक अवसर में सहभागिता की।

यात्रा का शुभारम्भ उप्र कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य के पुत्र अभिनव मौर्य ने फैडरेशन कार्यालय में संस्थापक स्व. राजकुमार सामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। यात्रा हींग की मंडी से मीर हुसैनी, सदर भट्टी होते हुए धाकरान स्थित नाथ कॉम्प्लेक्स पहुँची, जहाँ आमसभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए फैडरेशन अध्यक्ष विजय सामा ने कहा कि “सरकार से यह बहुत पुरानी मांग थी। एक वर्ष के अथक प्रयास के बाद उप्र वित्त मंत्री सुरेश खन्ना जी के सहयोग से जूते पर जीएसटी घटाकर 5 प्रतिशत किया गया। इससे गरीब व्यक्ति भी अच्छे जूते कम कीमत में खरीद सकेगा। हम सभी व्यापारी सरकार के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं।”

डवलपमेंट काउंसिल ऑफ फुटवेयर एंड लेदर इंडस्ट्री के चेयरमैन पूरन डावर ने कहा कि “इस निर्णय से देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और महंगाई कम होगी। यह एक सराहनीय कदम है।” राज्य मंत्री विजय शिवहरे ने मोदी और योगी सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि “फेडरेशन की भूमि क्लस्टर की मांग को सरकार तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही योगी जी को आगरा में जूता व्यापारियों के बीच लाने का भी आश्वासन दिया गया।”

फेडरेशन महामंत्री नरेंद्र पुरुस्नानी ने इसे डेढ़ वर्ष के संयुक्त संघर्ष की जीत बताया। कार्यक्रम में भीम युवा संगठन के अध्यक्ष प्रदीप पिप्पल, कोषाध्यक्ष दिलप्रीत सिंह, सोल एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सीतलानी, अजय महाजन, संजय अरोड़ा, रामनाथ डांग, जोगिंदर लूथरा, प्रदीप मेहरा, बाबूभाई, राजेश लालवानी, घनश्याम लालवानी, प्रमोद जैन, चांद दीवान, परवेज भाई, उस्मान भाई सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जूता व्यवसाय से जुड़े विभिन्न संगठनों ने लिया यात्रा में भाग
स्वर्णिम विजय यात्रा में सोल एसोसिएशन, कुटिर उद्योग, ट्रैडर्स, सभी दस्तकार संघ तथा जाटव महापंचायतों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु से आए प्रतिनिधियों ने कहा कि “पिछले कई वर्षों से जूता व्यापार में गिरावट आ रही थी। सरकार के इस निर्णय से व्यापार के ग्राफ में सुधार की संभावना बढ़ गई है। सभी ने सरकार का आभार व्यक्त किया।”

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Agra Live News: Traders in Agra Warn of Agitation Against Trade License Fees…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में व्यापारियों की नगर निगम को दो टूक—ट्रेड लाइसेंस शुल्क वापस...

बिजनेस

Agra News: Agra’s businessmen are worried – all packaging materials made from petroleum products have become 70% more expensive…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कारोबारियों की चिंता—पेट्रोलियम पदार्थों से बनने वाला सभी पैकिंग मैटेरियल...

बिजनेस

Agra News: Agra’s MGCO Legal Corporate Firm honored with 4 Awards in Fortune India Legal Excellence Awards 2025…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की MGCO Legal कॉर्पोरेट लॉ फर्म को फॉर्च्यून इंडिया अवार्ड्स में...

बिजनेस

Agra News: The Middle East war has increased the price of shoes by 10-20 percent…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के जूते पर युद्ध का ‘टेंशन’ वाला असर. कई फैक्ट्रियों में...

error: Content is protected !!