आगरालीक्स…सीपी राधाकृष्णन होंगे देश के 15वीं उपराष्ट्रपति. एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन को मिले 452 वोट. इंडिया गठबंधन कैंडिडेट को 300 वोट मिले..जानें सीपी राधाकृष्णनन के बारे में
एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे. एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले हैं वहीं इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता के 300 वोट मिले. राधाकृष्णनन ने 152 वोटों के अंदर से जीत दर्ज की है. इस चुनाव में बीआरएस और बीजेडी ने भाग नहीं लिया. राज्यसभा में बीआरएस के 4 और बीजेडी के 7 सांसद हैं. लोकसभा में इकलौते सांसद वाले शिरोमणि अकाली दल ने भी पंजाब में बाढ़ के चलते वोट डालने से इनकार कर दिया.कांग्रेस ने गठबंधन के 315 सांसदों के मतदान का दावा किया था जिसमें इंडिया गठबंधन के प्रतयाशी को 15 वोट कम मिले. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष एकजुट रहा. हमारा प्रदर्शन सम्मानजनक रहा है. इंडिया उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 40 प्रतिशत वोट मिले हैं जबकि 2022 में उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष को 26 प्रतिशत वोट मिले थे.
महाराष्ट्र के राज्यपाल अब उपराष्ट्रपति बने
तमिलनाडू के तिरुप्पपुर में जन्मे चंद्रपुरम पोन्नुसामी सीपी भाजपा के पूर्व वरिष्ठ नेता हैं, 2007 में भाजपा तमिलनाडू के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, दो बार कोयंबटूर से सांसद रहे हैं, उन्होंने लोकसभा चुनाव में 1998 और 1999 में कोयंबटूर से जीत हासिल की इसके बाद 2004, 2014 और 2019 का चुनाव कोयंबटूर से ही लड़ा लेकिन हार गए। झारखंड के राज्यपाल रहते हुए उन्हें तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उप राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। 2024 में महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए गए थे, उन्होंने राजीनीति की शुरुआत छात्र आंदोलन से की।