आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स में मनाया ग्रेड पेरेन्ट्स डे. रिश्तों के महत्व और बुजुर्गों की भूमिका के बारे में बच्चों को बताया
सेन्ट पीटर्स कॉलेज में मंगलवार को 'ग्रेंड पेरेन्ट्स डे' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मेजर जनरल प्रताप दयाल (रिटा0) एवं दयाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आगरा के वरिष्ट अधिवक्ता अरविन्द मिश्रा जी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का प्रारंभ द्वीप प्रज्ज्वलन एवं प्रार्थना के साथ किया गया। कक्षा प्रथम के नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी आर्कषक प्रस्तुतियों से सभागार में उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा अपने अभिभाषण से दादा-दादी एवं नाना-नानी के प्रति सम्मान व प्रेम की अभिव्यक्ति की गयी। विशिष्ट अतिथि द्वारा अपने भाषण में परिवार में रिश्तो के महत्व और बुजुर्गो द्वारा बच्चों के जीवन मे निभाई जाने वाली भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक फादर इग्नेशियस मिरांडा, प्रधानाचार्य फादर डॉo आल्विन पिन्टो, उप-प्रधानाचार्य फादर लुईस केस, हेडमिस्ट्रेस सिस्टर एन्सी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहें।
