आगरालीक्स…आगरा के ताजगंज में 20 सितंबर को निकलेगी रामबारात. जानिए कहां सजेगी यहां की जनकपुरी
श्री राम बारात कमेटी ताजगंज आगरा की एक आवश्यक बैठक कमेटी कार्यालय श्री मदन मोहन मंदिर दलहाई ताजगंज पर आहूत की गई जिसमें क्षेत्र के सम्मानित पार्षद, समाजसेवी, पदाधिकारी और राम भक्त उपस्थित हुए सभी ने अपने-अपने विचार रखें और राम बारात को भव्य निकलने के लिए हर तरीके के सहयोग के लिए सहमति दी। राम बारात कमेटी ताजगंज के महामंत्री राकेश अग्रवाल ने सभी को अवगत कराया ताजगंज के प्राचीन ऐतिहासिक राम बारात इस बार 20 सितंबर 2025 को श्री दाऊजी मंदिर कटरा जोगीदास से प्रारंभ होगी जिसमें दर्जनों झांकियां, काली का अखाड़ा, बॉम्बे ढोल, रोड शो, राधा कृष्ण की आकर्षक झांकी, डीजे साउंड की गाड़ी, ढोल ,ताशे, ऊंट, बैंड आदि रहेंगे साथ ही राकेश अग्रवाल ने बताया जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल आगरा के उच्च अधिकारियों से मिलकर राम बारात मार्ग पर खराब पड़ी लाइट, करंजे, गढ़े,लाइट के तार,ट्रैफिक व्यवसता इत्यादि के संबंध अवगत कराएगा श्री राम बारात कमेटी की सहमति से इस बार की जनकपुरी 21 सितंबर एम एल फार्म हाउस गोबर चौकी में बबलू राठौर पहलवान, प्रेमचंद कुशवाहा, अन्य सहयोगियों के द्वारा सजाई जायेगी ।मुख्य रूप से उपस्थित अध्यक्ष हरि सिंह बघेल,उपाध्यक्ष राम चरन पोरवाल, महामंत्री राकेश अग्रवाल,संयोजक श्याम बाबू सेनी,महेश प्रजापति, कोषाध्यक्ष प्रवीन दत्त शर्मा,मीडिया प्रभारी चेतन अरोड़ा, पार्षद सुधीर राठौर,माता प्रसाद पार्षद, विनोद ठाकुर,कुलदीप शिवहरे,ओम प्रकाश जादौन,अमित सेनी,राजू गोयल,मयंक अग्रवाल,संजीव पोरवाल, रणवीर सिंह राठौर,संदीप अग्रवाल,राजेश राठौर,नवीन शर्मा,प्रदीप राठौर,राम वीर सिंह फौजदार,अंकित अग्रवाल,आशु गोयल,राजेश गुप्ता,राज कुमार वर्मा,रवि माहौर,रविंद वर्मा आदि राम भक्त।।