आगरालीक्स…आगरा में मंगलामुखी सम्मेलन को जुटे देशभर के किन्नर. पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जुटाए 30.5 लाख रुपये. हम खुद बांटेंगे ये मदद…
आगरा में मंगलामुखियां का महासम्मेलन चल रहा है जिसके लिए देशभर के किन्नर आगरा पहुंचे हुए हैं. सात दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन के लिए किन्नर समाज ने संस्कृति और परंपरा की अनूठी मिसाल पेश की थी. लेकिन इन सबके बीच किन्नर समाज ने मानवता की एक मिसाल पेश की है. उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए धनराशि जुटाई है. आगरा की लोहामंडी की गद्दी गुरु रेखा नायक ने यह पहल करते हुए अब तक 30.5 लाख रुपये भी जुटा लिए हैं. उनहोंने कहा कि जिला प्रशासन की मदद से ये रुपये बाढ़ पीड़ितों की मदद को भेजी जाएगी. हम खुद वहां जाकर पीड़ित लोगों की सहायता करेंगे.
15 सितंबर तक चलेगा सम्मेलन
आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित एक रिसॉर्ट पर किन्नरों का यह मंखलामुखी महासम्मेलन 15 सितंबर तक चलेगा. यहां देश के किन्नर समाज एकत्रित हुए हैं रेखा नायक ने बताया कि हमने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए संकल्प लिया है और अब तक 30.5 लाख रुपये भी जुटा लिए हैं. और मदद राशि जमा होने की उममीद है. यह मदद सीधे तौर पर उन जरूरतमंदों तक पहुंचाई जाएगी जिन्होंने इस प्राकृतिक आपदा में सबकुछ खो दिया है. जो मदद राशि जमा हो रही है उसे बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाया जाएगा. इसमें खाने—पीने का सामान,दवाइयां, कपड़े और आश्रय की व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा.