आगरालीक्स…आगरा के एमजी रोड पर बैन किए गए आटो—ई रिक्शा. पहले दिन एमजी रोड पर आने वाले आटो—ईरिक्शा को रोका, चालान भी काटे गए
आगरा के एमजी रोड पर अब पूरी तरह से आटो और ई रिक्शा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. एक दिन पहले ही आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने यह आदेश जारी किए गए थे जिसके तहत आज पहले दिन ही एमजी रोड पर आने वाले आटो व ई रिक्शा को रोका गया. इसके अलावा अवैध रूप से चलने वाले आटो ई रिक्शा पर चालान आदि की कार्रवाई भी की गई. वहीं बना वैध दस्तावेजों वाले और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
एमजी रोड को लेकर जारी हैं आदेश
पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया कि इस समय एमजी रोड पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है जिसके कारण आधा एमजी रोड घिर गया है और बाकी पर वाहनों की आवाजाही के कारण जाम की सिथति पर रही है. इसके तहत अब एमी रोड के दोनों ओर बने फुटपाथों को समतल किया जाएगा और उसे सड़क में शामिल किया जाएगा.
सिटी बसों की संख्या बढ़ेगी
एमजी रोड पर आटो ई रिक्शा को पूरी तरह से बैन करने के निर्देश जारी करने के साथ ही एमजी रोड पर सिटी बसों की संख्या बढ़ाने की भी बात कही गई है जिससे कि दैनिक यात्रियों को कोई परेशानियों का सामना न करना पड़े.