आगरालीक्स…आगरा में दिन में निकल रही तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी. तापमान फिर से बढ़ने लगा. जानिए बारिश के अब क्या हैं आसार
आगरा में पिछले कई दिनों से दोपहर में तेज धूप निकल रही है. आसमान साफ है और इसके कारण तापमान में फिर से बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है. दिन में अच्छी खासी गर्मी महसूस हो रही है. हालांकि रात के मौसम में थोड़ा सा परिवर्तन जरूर आया है. लेकिन उमसभरी गर्मी फिर भी है.
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश की संभावनाएं अब काफी कम हैं. हालांकि बादल छा सकते हैं. तापमान में और बढ़ोतरी होने के आसार हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 12/09/25) 34.7
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 12/09/25) 25.6
Departure from Normal(oC) -0.7