अगरालीक्स…आगरा के खिलाड़ियों ने शूटिंग चैम्पियनशिप में दिखाया जलवा. 48वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में संकल्प शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने जीते 13 मेडल्स.
48वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन जगतपुरा जयपुर शूटिंग रेंज में 30 अगस्त से 7 सितंबर तक किया गया जिसमें आगरा की संकल्प शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 13 मेडल जीतकर एक बार फिर से आगरा का नाम रोशन किया है.
इन्होंने जीते सिल्वर मेडल
महिला वर्ग में पूर्णिमा सिंह ने 25 मी sports पिस्टल में खेलते हुए इंडिविजुअल सिल्वर मेडल और ओम मेहरा ने सिल्वर जीता. कुंदन यादव ने पैरा कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीत कर अकादमी का नाम रोशन किया. वहीं पर इमरान खान, मनीष शर्मा, शशांक चौधरी ने भी सिल्वर मेडल जीतकर नाम रोशन किया है.
ब्रॉन्ज जीतकर इन्होंने किया नाम रोशन
अरशद खान, तिग्मांशु ललित, अश्यांत मित्तल, नीरज, मनीष शर्मा, इमरान खान, 72 वर्षीय सत्येंद्र कुमार चंद्र और ब्रांज मेडल जीतकर संकल्प शूटिंग अकादमी का नाम रोशन किया है. इस मौके पर उत्तर प्रदेश राइफल एसोसिएशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर अशोक रैना, मोनिका सिंह, अरुण चौधरी और ऐश्वर्या शर्मा ने प्रतिभागियों को मेडल जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी. यह जानकारी शूटिंग कोच विक्रांत सिंह तोमर ने दी.