आगरालीक्स ..Agra News: आगरा में अब एनसीआर का अत्याधुनिक इलाज, यथार्थ ग्रुप के साथ मर्ज होने पर शांतिवेद बना “यथार्थ शांतिवेद इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज। ( Agra News :Shantived Institute of Medical Sciences Merged with Yatharth group#Agra )
आगरा की स्वास्थ्य सेवाओं में एक नया अध्याय जुड़ चुका है। शांति वेद इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने देश के प्रतिष्ठित हेल्थकेयर समूह “यथार्थ ग्रुप” के साथ मर्ज कर लिया है। अब यह संस्थान “यथार्थ शांति वेद इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज” के नाम से जाना जाएगा।
इस परिवर्तन के साथ ही आगरावासियों को अब दिल्ली-एनसीआर स्तर की अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही शहर में उपलब्ध होंगी। अस्पताल में जल्द ही रोबोटिक एडवांस सर्जरी, कैंसर रोबोटिक सर्जरी, गायनी रोबोटिक सर्जरी के साथ-साथ लीवर और किडनी ट्रांसप्लांट जैसी जटिल सुविधाएं शुरू की जाएंगी।
500 बेड्स की होगी सुविधा, कई नई सुपर स्पेशलिटी सेवाएं भी शुरू
फिलहाल शांति वेद इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज में 150 मरीजों के लिए भर्ती की सुविधा है, जिसे बढ़ाकर जल्द ही 500 बेड्स का विस्तृत मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाया जा रहा है। आने वाले महीनों में यहां रूमेटोलॉजी, हेमेटोलॉजी, स्टेम सेल थेरेपी, बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी आधुनिक चिकित्सा सेवाएं भी शुरू की जाएंगी।
रोजगार के नए अवसर, आगरा में मेडिकल सेक्टर को नई उड़ान
इस विस्तार से न केवल मरीजों को लाभ मिलेगा, बल्कि आगरा में स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीशियन और अन्य मेडिकल पेशेवरों के लिए यह एक सुनहरा अवसर होगा।
विश्वसनीय डॉक्टरों की टीम यथावत रहेगी
इस मर्ज के बावजूद मरीजों को वही अनुभवी और कुशल डॉक्टरों की टीम उपलब्ध रहेगी, जिनमें शामिल हैं: डॉ. संजय प्रकाश, डॉ. मधु प्रकाश, डॉ. श्वेतांक प्रकाश, डॉ. ब्लॉसम प्रकाश, डॉ. स्वाति प्रकाश और डॉ. शिवांक प्रकाश। ये सभी विशेषज्ञ अब यथार्थ शांति वेद इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज में अपनी सेवाएं यथावत प्रदान करते रहेंगे। अब इलाज के लिए दिल्ली जाने की नहीं जरूरत — यथार्थ शांति वेद मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल लाया है एनसीआ की स्वास्थ्य सेवाएं अब आगरा के पास।