आगरालीक्स…आगरा फोर्ट, कैंट, ईदगाह और मथुरा रेलवे स्टेशन पर 744 यात्री पकड़े गए, इनमें 408 बिना टिकट के कर रहे थे सफर. रेलवे ने 3.75 लाख का जुर्माना वसूला
आगरा मंडल के मुख्य स्टेशनों (आगरा छावनी, आगरा किला, मथुरा जं. एवं ईदगाह जं.) पर बिना टिकट/अनियमित यात्रा/बिना बुक सामान ले जाने वाले एवं रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के विरुद्ध मेगा किलाबंदी टिकट जांच अभियान चलाया गया, जिन्हें देखकर अनियमित टिकट यात्रियों में हड़कंप मचा रहा, कुछ यात्रियों ने भागने की कोशिश की जिन्हें पकड़कर निर्धारित जुर्माना वसूला गया।
जानिए किस स्टेशन पर कितने यात्री पकड़े
आगरा छावनी स्टेशन पर 196 बिना टिकट यात्रियों से 135785 रु, अनियमित यात्रा करने वाले 172 यात्रियों से 81890 रु तथा रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले 12 यात्रियों से 1800 रु सहित कुल 380 यात्रियों से 219475 रु जुर्माना वसूला गया।
आगरा किला स्टेशन पर 30 बिना टिकट यात्रियों से 18110 रु, अनियमित यात्रा करने वाले 67 यात्रियों से 30980 रु तथा रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले 01 यात्री से 100 रु सहित कुल 98 यात्रियों से 49190 रु जुर्माना वसूला गया।
मथुरा जं. स्टेशन पर 139 बिना टिकट यात्रियों से 52335 रु, अनियमित यात्रा करने वाले 38 यात्रियों से 16240 रु तथा रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले 09 यात्रियों से 1100 रु सहित कुल 186 यात्रियों से 69675 रु जुर्माना वसूला गया।
ईदगाह जं. आगरा पर 43 बिना टिकट यात्रियों से 22270 रु, अनियमित यात्रा करने वाले 29 यात्रियों से 13980 रु तथा रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले 08 यात्रियों से 1000 रु सहित कुल 80 यात्रियों से 37250 रु जुर्माना वसूला गया।
744 यात्रियों से 3.75 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला
इस प्रकार उक्त जांच अभियान में कुल 408 बिना टिकट यात्रियों से 228500 रु, अनियमित यात्रा करने वाले 306 यात्रियों से 143090 रु तथा रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले कुल 30 यात्रियों से 4000 रु सहित कुल 744 यात्रियों से कुल 375590 रु का जुर्माना वसूला गया। जनसंपर्क अधिकारी कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार की जांच मंडल में निरंतर कराई जा रही हैं, जिससे बिना टिकट यात्रा ,अनियमित यात्रा ,बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों यात्रियों पर रोक लगाई जा सके। अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवम निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में गंदगी एवं धूम्रपान न करें।