मथुरालीक्स…मथुरा में शिव गौरा गौ सेवा ट्रस्ट के नाम से 20 करोड़ की साइबर ठगी. एसबीआई में खुलवाया फर्जी खाता और सीदे साधे लोगों को फंसाया. गैंग के दो सदस्य अरेस्ट
मथुरा की थाना साइबर क्राइम द्वारा शिव गौरा गौ सेवा ट्रस्ट मथुरा के नाम से भारतीय स्टेट बैंक में फर्जी खाता खुलवाकर करीब 20 करोड की साइबर ठगी करने वाले गैंग के दो सदस्यो/अभियक्तो को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इनके कब्जे से एक मोबाइल फोन व दो फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं.
थाना साइबर क्राइम द्वारा मुखबिर की सूचना पर शिव गौरा गौ सेवा ट्रस्ट मथुरा के नाम से भारतीय स्टेट बैंक में फर्जी खाता खुलवाकर करीब 20 करोड की साइबर ठगी करने वाले गैंग के दो सदस्यो/ अभियक्तो (1) गौतम उपाध्याय पुत्र उमाशंकर उपाध्याय निवासी म0न0 87/8 लक्ष्मीपुरम कालौनी नवादा अडूकी थाना हाइवे मथुरा (2) बलदेव पुत्र दलवीर सिंह निवासी ग्राम नगला बैर थाना बलदेव जनपद मथुरा हाल पता अनवीर का मकान लक्ष्मीपुरम कालौनी, बीएसएनएल वाली गली थाना हाइवे जनपद मथुरा को बाद कट से बरेली एक्सप्रेस वे की तरफ करीब 110 मीटर आगे की तरफ से एक मोबाइल फोन व दो फर्जी आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया है.
सीधे सादे लोगों से की ठगी
अभियुक्तगण द्वारा शिव गौरा गौ सेवा ट्रस्ट मथुरा के नाम से भारतीय स्टेट बैंक मथुरा मे फर्जी खाता खोलकर सीधे सादे लोगो से विभिन्न माध्यम से ऑनलाइन ठगी की गयी। फर्जी बैंक अकाउन्ट की जानकारी मुझ उ0नि0/ वादी श्री राजकुमार पंवार द्वारा उक्त बैंक खाते के बारे मे भारतीय स्टेट बैंक की कैन्ट स्थित शाखा के शाखा प्रबन्धक से जानकारी ली थी तो शाखा प्रबन्धक द्वारा अपने बैंक शाखा मे शिव गौरा गौसेवा ट्रस्ट लक्ष्मीपुरम कालोनी मथुरा के नाम से खाता नम्बर 44357733014 को करंट खाता होना बताया और इस खाते मे तीन व्यक्तियो के संयुक्त नाम गौतम उपाध्याय, शिवम कुमार व गोविन्द कुमार बताया जिनके इस खाते मे दो तीन दिनो मे अत्याधिक पैसा करीब 20 करोड क्रेडिट होने पर ट्रान्सजंक्सन पर होल्ड लग जाने की जानकारी दी थी. जिस पर उक्त बैंक खाते को समन्वय पोर्टल पर चेक किये जाने पर एनसीआरपी पोर्टल की करीब 100 साइबर फ्राड की शिकायते दर्ज मिली थी. पर्याप्त साक्ष्यो के आधार पर 13 सितंबर को करीब 23.50 बजे गौतम व बलदेव उपरोक्त का गिरफ्तार किया गया.