मथुरालीक्स…दर्दनाक एक्सीडेंट, आगरा—दिल्ली हाइवे पर रोडवेज बस ने पति—पत्नी को रौंदा, दोनों की मौके पर ही मौत. पांच साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल
मथुरा में आगरा—दिल्ली हाइवे पर नवादा चौराहे के पास रोडवेज बस ने पति—पत्नी को रौंद दिया. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इनकी पांच साल की नातिन भी एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुई है. हादसा देख लोगों के रौंगटे खड़े हो गए. टक्कर इतनी तेज थी कि पति—पत्नी का सिर बुरी तरह से कुचल गया. इधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मासूम बच्ची का इलाज चल रहा है.सड़क पार करते समय हुआ हादसा
एक्सीडेंट शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुआ. पति—पत्नी अपनी पांच साल की नातिर के साथ नवादा चौराहे के पास खड़े थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पार करने के दौरान मथुरा डिपो की एक रोडवेज बस ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर लगने के बाद बस चालक गाड़ी को लेकर मौके से फरार हो गया. इधर हादसे के बाद भीड़ लग गई और हाइवे पर जाम लग गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनेां शवों को पेास्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं घायल नातिन को अस्पताल में भर्ती कराया है.
मृतकों की पहचान फरह के बेरी गांव में रहने वाले 60 साल के मूलचंद और उनकी 58 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है. दोनेां शुक्रवार सुबह 7 बजे अपनी पांच साल की नातिन मीना पुत्री कप्तान को पैरों के र्द की दवा दिलाने के लिए नवादा आए थे. दवा लेकर वापस घर लौटते समय आगरा की ओर से आ रही बस ने इनको अपनी चपेट में ले लिया. पुलिस बस चालक की तलाश कर रही है.