आगरालीक्स …Agra News: आगरा के कमला नगर में जनकपुरी में करोड़ों से बन रही सड़कों की
गिट्टी उखड़ने पर स्थानीय लोगों की शिकायत पर जांच, बिटमुन के नमूने लेकर कराई जाएगी जांच।
इस बार कमला नगर में जनकपुरी आयोजन हो रहा है इसके लिए कमला नगर क्षेत्र में करीब 4.50 करोड़ से सड़क निर्माण सहित अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। कई क्षेत्रों में सड़क बनाई गई हैं, पिछले दिनों सपा नेता नितिन कोहली और स्थानीय लोगों ने नई सड़क की गिट्टी उखड़ने की शिकायत की थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय लोगों की शिकायत पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने के आदेश दिए हैं।
बिटुमिन की होगी जांच
सड़क की गुणवत्ता की जांच के आदेश के बाद अवर अभियंता हरीओम ने सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गई बिटुमिन के नमूने लिए हैं, इन्हें जांच के लिए लोक निर्माण विभाग को भेजा जाएगा। गुणवत्ता खराब मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।