आगरालीक्स…आगरा में महाराजा अग्रसेन जयंती की धूम. हवन पूजन किया गया. लग रहे जयकारे…मदिया कटरा और विनायक सेवा सदन में हुआ हवन पूजन

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, निकलेगी शोभायात्रा
महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में आज अग्रवास संगठन रामबाग द्वारा विनायक सेवा सदन में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। 23 सितम्बर को शाम 5 बजे से राधाकृष्ण मंदिर, सीता नगर से शोभायात्रा प्रारम्भ होकर धूमधाम से निकलेगी। जिसमें 15 आकर्षक झांकियां होंगी।
महाराजा अग्रसेन व रानी माधवी के स्वरूप रामस्वरूप अग्रवाल व लीलावती अग्रवाल ने हवन में प्रथम आहूति देकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संगठन की अध्यक्ष निशा सिंघल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व माल्यार्पण कर किया। इसके उपरान्त विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन किया गया। महाराजा अग्रसेन व रानी माधवी के खूब जयकारे लगे। संयोजक राजेश अग्रवाल ने बताया कि 23 सितम्बर को रामबाग राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ होने वाली भव्य शोभायात्रा में 15 आकर्षक झांकियां निकलेंगी। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा।

महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का किया पूजन
महाराजा अग्रसेन व रानी माधवी के जयकारों संग अग्रवाल महासभा ने उत्साह व उमंग के साथ महाराजा अग्रसेन जयन्ती मनायी। मुख्य अतिथि सुरेश चंद गर्ग ने मदिया कटरा स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का पूजन कर माल्यार्पण किया। इसके उपरान्त कार्यक्रम में मौजूद जिलेभर के सैकड़ों अग्रबंधुओं द्वारा हवन-यज्ञ में आहूति दी गई। अतिथियों ने इस अवसर पर युवा पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन के सहयोग व समानता के सिद्धात का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महासभा के अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री विष्णु विहारी गोयल, कोषाध्यक्ष रामरतन मित्तल, संयोजक बृजेश अग्रवाल, संरक्षक रवि प्रकाश अग्रवाल, रामप्रकाश अग्रवाल, जीवन लाल मित्तल, सुरेश अग्रवाल, प्रेम चंद अग्रवाल, अजय जैन, डॉ. मंजु बंसल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, विनय अग्रवाल, कुलवन्त मित्तल, वारेन्द्र गोयल, सतेन्द्र ग्रवाल, कृष्ण मुरारी गोयल, वीरेन्द्र जैन, शैलेन्द्र बंसल, डॉ. संत कुमार मंगल, सुभाष चंद गर्ग, अनिल अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, सुभाष गर्ग, देवेन्द्र बंसल, वीना जैन, शशि गोयल, दिनेश मित्तल आदि उपस्थित थे।

अग्रवाल संगठन बुंदूकटरा, सेवला द्वारा धूमधाम से मनाई महाराजा अग्रसेन जयन्ती
अग्रवाल संगठन बुंदूकटरा, सेवला द्वारा महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रीदुर्गा मां मंदिर डिफेन्स एस्टेट से प्रारम्भ शोभायात्रा का शुभारम्भ माहाराज अग्रसेन की प्रतिमा की आरती कर किया गया। जगह-जगह शोभायात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अग्रमाता-पिता भगवान दास बंसल व उनकी धर्मपत्नी विमला देवी बंसल व अन्य प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। प्रातः आमंत्रण यात्रा निकाल कर संगठन के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों को शोभायात्रा का निमंत्रण भी दिया। गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा अग्रधाम सेवा सदन, सेवला पहुंची। जहां महाराजा अग्रसेन का पूजन व आरती की गई। प्रथमपूज्य गणेशजी व राधाकृष्ण की सवारी के साथ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा व महाराजा अग्रसेन व रानी माधवी के स्वरूप भगवान दास सिंघल व लता सिंघल रथ पर विराजमान थे।