आगरालीक्स…आगरा के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में आउटसोर्स पर तैनात वार्ड अटैंडेंट ने मरीजों को चिलम पिलाई, संस्थान को बदनाम करने के लिए वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। अटैंडेंट निष्कासित, पुलिस को कार्रवाई के लिए लिखा गया पत्र।
आगरा के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान का एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें मरीज चिलम पीते हुए दिखाई दे रहे थे। वायरल वीडियो की संस्थान द्वारा तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि हर्ष एंटरप्राइजेज द्वारा वार्ड में रखे गए अटैंडेंट हेमंत ने सात सितंबर को इलाज से ठीक हो चुके मरीज जिनका रिहेब्लिटेशन चल रहा था ऐसे तीन मरीजों को वार्ड के एक कोने में ले जाकर चिलम पिलाई, उसका वीडियो भी बना लिया। जबकि मरीजों ने मना भी कहा कि इसके बाद भी उन्हें चिलम पिलाई गई, ऐसा इसलिए किया गया जिससे वह संस्थान को बदनाम कर सके, इससे पहले भी उसने इस तरह के काम किए हैं जिसकी शिकायत की गई थी।
अटैंडेंट को किया गया निष्कासित
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के निदेशक डॉ. दिनेश राठौर ने बताया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद हर्ष एंटरप्राइजेज ने अटैंडेंट हेमंत को निष्कासित कर दिया है, उसके खिलाफ पुलिस को भी आवश्यक कार्रवाई करने की सूचना दी गई है।